पति से छुपकर पत्नी रात ढाई बजे करती थी ऐसा काम, आज कमा रही महीने में हजारों...

Viral Video

Trending Social Media Influencer: जिनको जगत विजेता समझा मन के द्वारे हारे निकले, जो हारे हारे लगते थे अंदर से द्रुव तारे निकले कुमार विश्वास की ये पंक्तियां काफी मशहूर हैं लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला से मिलाने जा रहे हैं जिन्होंने इसे साबित भी कर दिया है। माथे पर बिंदी, सिर पर पल्लू बदन पर साड़ी देखकर महिला को आमतौर पर अनपढ़ और एक गृहणी ही समझा जाता है।

लेकिन साड़ी, बिंदी और सिर पर पल्लू डालने वाली हर महिला गंवार, देहाती या कहें अनपढ़ नहीं होती। जी हां आज हम जिस महिला की बात कर रहे हैं, वो सिर पर पल्लू और बदन पर साड़ी पहनती है, लेकिन अच्छे-खासे पढ़े-लिखे उसके सामने अनपढ़ हैं।

जिस महिला की यहां बात हो रही है उसका नाम यशोधा लोधी। अधिकतर लोग इन्हें देहाती मैडम के नाम से जानते हैं। वह यूपी के कौशांबी जिले की रहने वाली यशोधा ने सरकारी स्कूल से 12वीं क्लास तक की पढ़ाई की। यशोधा एक गरीब परिवार से थी जिस वजह से वह पढ़ाई के क्षेत्र में वह ज्यादा कुछ खास नहीं कर सकी।

शादी के बाद यशोधा ने एंड्रॉयड मोबाइल लिया। मोबाइल में उन्होंने कई मोटिवेशनल स्पीकरों को सुना। उन्हें सुनकर देहाती महिला यशोधा ने वीडियो बनाना शुरू किया। उन्होंने यूट्यूब पर कई वीडियो अपलोड की। लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल रही थी। फिर एक रोज यशोधा ने सोचा की कुछ अलग करना पड़ेगा तब उन्होंने लोगों को इंग्लिश सीखने के बारे में सोचा।

आपको बता दें, एक इंटरव्यू में यशोधा बताती है कि उस वक़्त उन्हें खुद इंग्लिश नहीं आती थी लेकिन उन्होंने सोचा कि हम खुद जो सीखेंगे वही वीडियो के माध्यम से लोगों को सिखाएंगे। जिसके बाद उन्होंने अपने चैनल का नाम रखा 'English with dehati madam'। यशोधा बताती है कि वह सबसे छुपकर रात के ढाई बजे उठकर पति से छुपकर के वीडियो बनाया करती थीं। जिसके बाद धीरे-धीरे उन्हें लोगों के बीच पहचान मिल गई।

वह अपने चैनल पर अंग्रेजी बोलना सिखाती है। उनका अंग्रेजी सीखाने का तरीका बहुत सरल है। उन्होंने यह भी कहा कि मैं देहाती नहीं हूं देहाती मैडम हूं। यशोधा आगे कहती है कि वह 70-80 हजार रुपए महीने में कमा लेती हैं। यशोधा के यूट्यूब पर लाखों सब्सक्राइबर हैं।

Read more about: viral video bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X