लड़का होगा या लड़की, रणवीर सिंह ने पूछा ये जयेशभाई का जोरदार सवाल, ज़ोया अख्तर ने कहा - गिरगिट

रणवीर सिंह की अगली फिल्म जयेशभाई जोरदार 13 मई को रिलीज़ हो रही है। फिल्म से उनके कुछ लुक पहले ही वायरल हो चुके हैं और अब फिल्म का कैंपेन जोरदार तरीके से शुरू हो चुका है। माना जा रहा है कि फिल्म का ट्रेलर 19 अप्रैल को रिलीज़ होने जा रहा है जिससे पहले, रणवीर सिंह पूरे मुंबई के होर्डिंग्स पर छा चुके हैं।

रणवीर सिंह का एक पोस्टर हर जगह लग चुका है जहां रणवीर, जयेशभाई के किरदार में दिख रहे हैं और पूछ रहे हैं - जयेशभाई को लड़का होगा या लड़की। रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी ये तस्वीर शेयर करते हुए अर्णब गोस्वामी की पंचलाईन लिखी - नेसन वॉन्ट्स टू नो (Naysun wants to know).

ladka-hoga-ya-ladki-ranveer-singh-as-jayeshbhai-asks-a-jordaar-question-slays-common-man-new-poster

रणवीर सिंह को जयेशभाई के इस अवतार में देखकर हर कोई हैरान रह गया। वहीं ज़ोया अख्तर ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा - तुम वाकई गिरगिट हो। दिलचस्प है कि रणवीर सिंह जिस भी किरदार में उतरते हैं, उसमें पूरी तरह ढल जाते हैं। चाहे वो जयेशभाई जैसा आम आदमी हो या फिर दिल धड़कने दो के कबीर मेहरा जैसा बेहद अमीर घराने का लड़का। शायद यही वजह है कि रणवीर सिंह का बॉलीवुड में बांहें फैलाकर स्वागत किया गया था।

12 सालों का लंबा सफर

12 सालों का लंबा सफर

रणवीर सिंह सफलतापूर्वक बॉलीवुड में 12 साल का लंबा सफर तय कर चुके हैं। यशराज फिल्म्स के साथ अपनी शुरूआत करने के बाद रणवीर सिंह ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। इन 11 सालों में रणवीर सिंह ने अपने किरदारों में अलग अलग तरह की भूमिकाएं निभाई हैं। पिछले साल ही रणवीर सिंह ने आखिरकार अपना टीवी डेब्यू भी किया और वो कलर्स के शो द बिग पिक्चर को होस्ट करते नज़र आए। हालांकि, रणवीर की टीवी की पारी, ज़्यादा सफल नहीं रह पाई।

पिछले साल आनी थी सर्कस

पिछले साल आनी थी सर्कस

रणवीर सिंह, अपने करियर में बॉक्स ऑफिस पर सफल पारी खेल रहे हैं। उनकी सबसे सफल फिल्में रही हैं संजय लीला भंसाली और रोहित शेट्टी के साथ। यही कारण है कि इन दोनों ही डायरेक्टर्स की पहली पसंद अक्सर रणवीर सिंह ही होते हैं। अगर रोहित शेट्टी की बात करें तो रणवीर सिंह उनके साथ अंगूर रीमेक पर काम कर रहे हैं जिसका नाम है सर्कस। माना जा रहा है कि ये फिल्म जुलाई में रिलीज़ होगी। रणवीर सिंह का मानना है कि सर्कस उनकी खुद की गोलमाल है जो वो रोहित शेट्टी के साथ करना चाहते थे।

सिंबा 2 का भी दिया है हिंट

सिंबा 2 का भी दिया है हिंट

वहीं रणवीर सिंह ने सिंबा 2 का भी हिंट कई बार दिया है। उससे पहले, रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी की सिंघम 3 का भी हिस्सा होंगे। हालांकि, सिंबा फ्रेंचाईज़ी बनेगी या नहीं, इस पर फिलहाल रोहित शेट्टी ने कोई निर्णय नहीं लिया है। वहीं रणवीर सिंह के पास भी इस समय डेट्स की कमी और प्रोजेक्ट्स की भरमार है।

83 के लिए बटोरी तारीफें

83 के लिए बटोरी तारीफें

रणवीर सिंह ने अपनी आखिरी फिल्म 83 के लिए जमकर तारीफें बटोरीं। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रह गई। इसका कारण कोरोना पर भी नहीं टाला जा सकता है क्योंकि उसी दौरान, अल्लू अर्जुन की पुष्पा ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। लेकिन रणवीर सिंह की 83 ने बॉक्स ऑफिस पर पानी भी नहीं मांगा। हालांकि फिल्म बेहतरीन स्तर पर बनाई गई थी और इस फिल्म से ट्रेड को काफी उम्मीदें थीं।

कबीर खान के साथ अगली फिल्म

कबीर खान के साथ अगली फिल्म

83 दो सालों बाद रिलीज़ हुई और माना जा रहा था कि इस फिल्म के रिलीज़ होते ही कबीर खान और रणवीर सिंह की जोड़ी अगली फिल्म की तैयारी में जुट जाएगी लेकिन 83 के फ्लॉप होने के बाद प्लान बदल गया। कबीर खान और रणवीर सिंह अब एक साधारण से लड़के की कहानी पर फिल्म बनाने जा रहे थे जो एक underdog है।कबीर खान लॉकडाउन के दौरान, अपनी अगली फिल्म के लिए एक कहानी ढूंढ रहे थे। जब उन्होंने ये underdog लड़के की कहानी, रणवीर सिंह को सुनाई तो रणवीर ने इसके लिए तुरंत हां कर दी।

अटक गई फिल्म

अटक गई फिल्म

साउथ सुपरस्टार शंकर के साथ रणवीर सिंह, अन्नियन रीमेक करने वाले थे लेकिन ये फिल्म राइट्स को लेकर कोर्ट के चक्कर में फंस चुकी है और फिलहाल डिब्बाबंद हो चुकी है। लेकिन शंकर, रणवीर सिंह की डेट्स को जाने नहीं देना चाहते हैं और माना जा रहा है कि जल्दी ही वो रणवीर सिंह के साथ एक प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहे हैं जिसमें कियारा आडवाणी लीड हीरोइन होंगी।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

रणवीर सिंह, करण जौहर की अगली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट के अपोज़िट दिखाई देने वाले हैं। फिल्म दिल्ली के एक पंजाबी मुंडे और एक बंगाली लड़की की कहानी है। फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आज़मी भी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। फिल्म की 60 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है।

भंसाली की बैजू बावरा रीमेक

भंसाली की बैजू बावरा रीमेक

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के बाद आलिया भट्ट और रणवीर सिंह, संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म बैजू बावरा रीमेक शुरू करेंगे। इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के नाम की भी चर्चा ज़ोरों पर थी लेकिन आखिरकार फिल्म में रणवीर और आलिया ही फाईनल हुए। रणवीर की आलिया के साथ गली बॉय और रॉकी रानी की प्रेम कहानी के बाद ये तीसरी फिल्म होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X