Video: लोकल ट्रेन में महिलाएं भरी भीड़ में करने लगी ऐसा काम, जिसे करने के लिए लोग ढंकते है पर्दे

Local Train Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला ट्रेन की बोगियों में घूम-घूमकर महिलाओं की हाईब्रो थ्रेडिंग करती नजर आ रही है। पश्चिम बंगाल की लोकल ट्रेन में महिला के अनोखे व्यवसाय ने सबका ध्यान खींचा है। यह दृश्य न केवल हैरान कर रहा है, बल्कि महिला की काबिलियत की भी तारीफ हो रही है।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे महिला यात्रियों को अपनी थ्रेडिंग सेवाओं से प्रभावित कर रही है। उसकी कुशलता और आत्मविश्वास देखकर ट्रेन में सफर कर रहे लोग हैरान हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला न केवल यात्रियों को थ्रेडिंग के लिए मना लेती है, बल्कि अपनी सटीकता और अनुभव के साथ उनका काम भी पूरा करती है।
यह काम वह एक प्रोफेशनल ब्यूटीशियन की तरह करती है, जिसमें उसे कोई झिझक या डर महसूस नहीं होता।महिला का यह व्यवसाय इसलिए भी चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि वह चलती ट्रेन में वह भी दरवाजे के पास खड़े होकर थ्रेडिंग करती है। यह न केवल साहसिक है बल्कि जोखिम भरा भी है। इसके बावजूद महिला की निपुणता और उसके काम के प्रति समर्पण ने सभी को प्रभावित किया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे ट्रेन में सफर कर रही महिलाएं उसकी सेवा लेने के लिए लाइन में खड़ी हो जाती हैं। कुछ लोग इसे एक आधुनिक ब्यूटीशियन का नया रूप मानते हैं तो कुछ इसे एक चुनौतीपूर्ण व्यवसाय मानते हैं। ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के लिए यह अनुभव नया और रोचक था, वहीं इस महिला के लिए यह रोजी-रोटी कमाने का एक अनोखा तरीका है।
इस वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाया है और इसे लाखों लोगों ने देखा और पसंद किया है। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो पर तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ ने इसे साहसिक बताया, तो कुछ ने इसे जोखिम भरा काम करार दिया। कुछ लोगों ने तो यह भी कहा, "आज-कल की ब्यूटीशियन के सामने यह महिला कहीं बेहतर प्रदर्शन कर रही है।"


Click it and Unblock the Notifications