तो दूसरे किशोर कुमार बनना चाहते हैं हिमेश साहब?

हिंदी सिनेमा में बहुत सारे गायक ऐसे हैं जो कि फिल्मों में हीरो बनने की ख्वाहिश रखते थे और इसके लिए उन्होंने कोशिश भी की लेकिन अफसोस उनकी यह कोशिश फेल हो गयी और इस कदर फेल हुई की वो ना ता गायिकी के लायक रहे और ना ही एक्टिंग के। लेकिन कुछ गायकों ने वक्त रहते ही अपनी गलती को सुधार लिया और एक-दो फिल्मों के फ्लॉप हो जाने के बाद ही अपनी एक्टिंग के शौक को छोड़ दिया।

फिल्म 'द एक्सपोज' की तस्वीरें

भारतीय हिंदी सिनेमा में केवल अकेले किशोर कुमार ही एक ऐसे गायक रहे जो कि गायिकी, संगीत के साथ-साथ एक्टिंग में भी नंबर वन रहे जिनके पदचिह्नों पर चलने की कोशिश शायद गायक और संगीतकार हिमेश रेशमिया कर रहे हैं।

तभी तो लगातार एक्टिंग में फ्लॉप होने के बावजूद उनकी हिम्मत नहीं टूटी है और वो एक बार फिर से एक्टिंग में दम-खम दिखाने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। अपने एक्टिंग करियर के बारे में खुद हिमेश का कहना है कि उनका अभिनय करियर इसलिए फ्लॉप रहा क्योंकि उनकी ओर से इस मामले में समर्पण की कमी थी।

हालांकि, वह अपनी रोमांच से भरपूर आगामी फिल्म 'द एक्सपोज' को लेकर आश्वस्त हैं। रेशमिया ने कहा, "मैं असफल हुआ क्योंकि मैं एक अभिनेता के रूप में समर्पित नहीं था। जिस तरह के समर्पण की जरूरत थी, वह मेरी सभी फिल्मों से नदारद था।"

उनकी पहली फिल्म 'आप का सुरूर-द रीयल लव स्टोरी' से लेकर 'कर्ज' तक बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल सकी। पूर्व में अपनी फिल्मों के लिए तीखी आलोचना झेल चुके रेशमिया का कहना है कि उन्हें अभी तक 'द एक्सपोज' पर कोई नकारात्मक टिप्पणी नहीं मिली है। अनंत महादेवन निर्देशित 'द एक्सपोज' में सोनाली राउत, जोया अफरोज और हनी सिंह के साथ साथ अन्य कलाकार भी हैं।

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/2GDC0QyIWm4?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X