सुप्रीम कोर्ट में दिखाई जाएगी आमिर खान की लापता लेडीज, मुख्य न्यायाधीश भी पत्नी के साथ होंगे शामिल!

laaptaa ladies aamir khan kiran rao

Laaptaa Ladies Screening In Supreme Court- लापता लेडीज ने रिलीज होकर काफी तारीफें बटोरीं थीं और अभी भी लोग इसको काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म को आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव ने डायरेक्ट किया है।

इस वक्त फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, पता चला है कि 'लापता लेडीज' कल, 9 अगस्त को भारत के सुप्रीम कोर्ट में दिखाई जाएगी। जी हां, इसकी स्क्रीनिंग में निर्माता आमिर खान के साथ निर्देशक खुद भी मौजूद रहेंगे और वे दर्शकों के साथ बातचीत भी करेंगे।

जैसे ही ये खबर सामने आई लोग हैरान हैं क्योंकि काफी ऐसी फिल्में हैं जो कि सुप्रीम कोर्ट में प्रदर्शित की गई हैं। खबरें तो यहां तक हैं कि भारत के मुख्य न्यायाधीश भी उपस्थित रहेंगे, और न्यायाधीश अपनी पत्नी के साथ भाग लेंगे।

अदालत के समय के बाद शाम 4:15 बजे से 6:20 बजे तक फिल्म दिखाई जाएगी, इसके बाद आमिर खान और किरण राव के साथ बातचीत होगी।

नोटिस में लिखी ये बात

इस नोटिस में लिखा है, "भारत के सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना के पचहत्तरवें वर्ष के दौरान आयोजित गतिविधियों के हिस्से के रूप में, लैंगिक समानता के विषय पर आधारित फिल्म 'लापता लेडीज़' शुक्रवार, 9 को प्रदर्शित की जाएगी। अगस्त 2024 सभागार, सी-ब्लॉक, प्रशासनिक भवन परिसर में। सुश्री किरण राव, जिन्होंने फिल्म का निर्देशन किया है, और श्री आमिर खान, निर्माता, भी स्क्रीनिंग के दौरान उपस्थित रहेंगे।

आमिर खान और किरण राव ने इस फिल्म को साथ में बनाया था। हालांकि अब आमिर खान और किरण राव एक साथ नहीं है। लापता लेडीज एक ऐसी कहानी है जिसने लोगों के दिलों को छुआ था। इस फिल्म में अभिनेत्री प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव और रवि किशन जैसे सितारे नजर आए थे और उनकी काफी तारीफ हुई थी। हालांकि देखने वाली बात होगी कि सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश इस फिल्म को देखने के बाद किस तरह का रिएक्शन देते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X