जब लापता लेडीज की 'फूल' के साथ सेट पर डायरेक्टर ने की गंदी हरकत, हसीना बोलीं- अचानक से उसने मुझे...

'लापता लेडीज' बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन फिल्मों में शुमार हो चुकी है। इसको साल 2024 के मार्च महीने में रिलीज किया गया था। किरण राव की इस फिल्म को दर्शकों द्वारा कही प्यार मिला। इस फिल्म में फूल का किरदार निभाकर नितांशी गोयल हर किसी के दिलों पर राज करने लगी। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने अपने करियर को लेकर बात की और कैसे उनकी मां उनके हर फैसले में साथ खड़ी रही उन्होंने यह भी बताया।
हाल ही में ज़ूम टीवी के साथ एक इंटरव्यू के दौरान नितांशी गोयल ने बताया कि जहां एक टीवी सीरियल के सेट पर उनके साथ में डायरेक्टर ने गलत बर्ताव किया था और उन्हें गाली गलौज भी दी थी। एक्ट्रेस ने बताया कि उस वक्त उनकी मां भी सेट पर मौजूद थी और वह सेट पर ऐसा बर्ताव देखकर रोने लग गई थी।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अभी तक नितांशी गोयल तकरीबन 9 टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने बताया कि हर शो के डायरेक्टर का स्टाइल अलग हुआ करता था और इसके बाद उन्होंने एक टीवी शो के सेट का किस्सा सुनाया और बताया कि उन्होंने टीवी सीरियल पर किसी एक्ट्रेस को रिप्लेस किया। जिसके चलते जब वह सेट पर काम करने के लिए पहुंची तो लोग ज्यादा वेलकमिंग नहीं नजर आ रहे थे।
नितांशी गोयल ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि उन्हें उस एक्ट्रेस के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं थी जिनका उन्होंने रिप्लेस किया। एक्ट्रेस ने कहा कि "मुझे बहुत अच्छे से याद है कि एक टीवी शो के डायरेक्टर को मैं बिल्कुल अच्छी नहीं लगती थी और यह मेरी परफॉर्मेंस की वजह से बिल्कुल भी नहीं था।"
नितांशी गोयल ने आगे बताया कि वह एक दिन शूट कर रही थी और अपना सीन उन्होंने बहुत अच्छे से कर दिया। लेकिन अचानक से डायरेक्ट मॉनिटर पर बैठकर उन पर चिल्लाने लगी। एक्ट्रेस ने बताया कि डायरेक्टर ने उनके साथ गलत शब्दों का इस्तेमाल किया और उनकी मां मॉनिटर के पास में बैठी हुई थी। मेरी मां को वह सुनकर बिल्कुल पसंद नहीं आया और मेरी मां हर रोज उस सेट पर रोने लगती थी।


Click it and Unblock the Notifications











