Laapataa Ladies की एक्ट्रेस ने Cannes Film Festival में किया धमाल, पहनी मां की पुरानी साड़ी और नथ

Chhaya Kadam At Cannes: लापता लेडीज एक्ट्रेस छाया कदम ने कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपनी दिवंगत मां की साड़ी और नाक की नथ पहनी थी, जहां उनकी फिल्म 'ऑल वी इमेजिन ऐज़ लाइट' को पाल्मे डी'ओर की स्क्रीनिंग होनी थी।
छाया कदम इन दिनों अपनी फिल्म ऑल वी इमेजिन एस लाइट की स्क्रीनिंग के लिए कान्स फिल्म फेस्टिवल में हैं। एक्ट्रेस ने इस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर कोई डिजाइनर कपड़े नहीं पहनने का फैसला किया, बल्कि अपनी दिवंगत मां की साड़ी और नथ पहनी।
ऑल वी इमेजिन ऐस लाइट 30 वर्षों में कान्स फिल्म महोत्सव में भव्य पुरस्कार के लिए जाने वाली पहली भारतीय फिल्म है और इसके सितारे स्क्रीनिंग के लिए फ्रांस में हैं। कलाकारों में एक्सीपीरिएंस्ड एक्ट्रेकस छाया कदम भी शामिल हैं, जो हिंदी और मराठी इंडस्ट्री में एक जाना माना नाम और चेहरा हैं।
अपने कान्स डेब्यू के लिए, एक्ट्रेस ने अपनी दिवंगत मां की यादों का सम्मान करते हुए रेड कार्पेट पर उनकी साड़ी और नथ पहनने का ऑप्शन चुना। एक इमोशनल इंस्टाग्राम पोस्ट में, एक्ट्रेस ने अपना लुक शेयर किया और मराठी में लिखा, "आइए, आपको हवाई जहाज में घुमाने का मेरा सपना अधूरा रह गया... लेकिन मुझे खुशी है कि मैं आपकी साड़ी और नथ को फ्लाइट में आज कान्स फिल्म फेस्टिवल में ले आई। फिर भी मां! इसे देखने के लिए आज आपकी जरूरत थी। आपको बहुत प्यार करती हूं।"
छाया के लुक की बात करें तो उन्होंने अपने लुक को बन के साथ पूरा किया, गजरे से सजाया और बिंदी और न्यूड मेकअप के साथ अपने ग्लैमर को न्यूट्रल रखा। बता दें कि पायल कपाड़िया के डायरेक्शन में बनी फिल्म छाया कदम की 'ऑल वी इमेजिन ऐज़ लाइट' को पाल्मे डी'ओर के लिए कान 2024 में चुना गया । पिछले तीस वर्षों में पाल्मे डी'ओर के लिए कंपीट करने वाली यह पहली फिल्म है।


Click it and Unblock the Notifications











