आमिर खान स्टारर साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का ट्रेलर हुआ रिलीज, फैंस हुए क्रेजी
आमिर खान और करीना कपूर खान स्टारर साल की सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का ट्रेलर अब दर्शकों के सामने है। बता दें कि फिल्म में आमिर और करीना के अलावा अहम किरदार में मोना सिंह और चैतन्य अक्किनेनी की नजर आने वाले हैं।
साल की सबसे बड़ी रिलीज में से एक माने जाने वाले 'लाल सिंह चड्ढा' के ट्रेलर को आज टी20 फिनाले मैच के बीच टेलीविजन पर जबरदस्त तरीके से लॉन्च किया गया है, जिसे देख कर दुनिया भर में क्रिकेट और फिल्म लवर्स रोमांचित हो गए हैं। यह पहली बार है जब कोई फिल्म वर्ल्ड टेलीविज प्लेटफॉर्म और खेल जगत पर अपने ट्रेलर लॉन्च के साथ बड़े पैमाने पर सभी के बीच प्यार बटोर रही है।

फिल्म के ट्रेलर से हमें लाल सिंह चड्ढा की आकर्षक और मासूम दुनिया की एक झलक मिलती है। उसके धीमे-समझदार दृष्टिकोण और बच्चों जैसा आशावाद फिल्म की प्रेरक ताकत है, जबकि अपनी मां के साथ उसका प्यारा सा बंधन और बचपन के प्यार के लिए उसका प्यार फिल्म की यूएसपी है।
इसके अलावा, कई खूबसूरत स्थानों पर फिल्माई गई यह फिल्म भारतीय विरासत को उसके बेस्ट रूप में प्रदर्शित करती है। साथ ही 'लाल सिंह चड्ढा' ब्लॉकबस्टर '3 इडियट्स' के बाद आमिर और करीना कपूर खान की सफल जोड़ी को भी साथ लाता है। फिल्म में आमिर की मां के रोल में मोना सिंह भी बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रही हैं।
'सीक्रेट सुपरस्टार' की रिलीज के बाद आमिर खान और अद्वैत चंदन 'लाल सिंह चड्ढा' के लिए फिर से साथ आये हैं। आमिर खान प्रोडक्शंस, किरण राव और वायकॉम18 स्टूडियोज द्वारा निर्मित 'लाल सिंह चड्ढा' में करीना कपूर खान, मोना सिंह और चैतन्य अक्किनेनी भी हैं। फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications