..................... Laal Singh Chaddha third song Phir Na Aisi Raat Aayegi poster released | लाल सिंह चड्ढा के निर्माताओं ने तीसरे गाने 'फिर ना ऐसी रात आएगी' का पोस्टर किया जारी - Hindi Filmibeat

लाल सिंह चड्ढा के निर्माताओं ने तीसरे गाने 'फिर ना ऐसी रात आएगी' का पोस्टर किया जारी

By Filmibeat Desk

आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त 2022 को रिलीज के लिए तैयार है और इस बीच फिल्म के निर्माताओं ने इसके तीसरे गाने 'फिर ना ऐसी रात आएगी' का पोस्टर रिलीज कर दिया है। इसमें लाल और रूपा के खूबसूरत रिश्ते को दर्शाया गया है।

ये पूरा गाना 24 जून 2022 को रिलीज होगा। इस गाने में आमिर खान और करीना कपूर खान नजर आएंगे। फिल्म के मेकर्स ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा हैं, "सिंगर को लेकर कोई गेस ??", इसके साथ ही नेटिज़न्स उनके लेटेस्ट अपकमिंग ओरिजिनल गाने के पीछे की आवाज जानने के लिए बेहद उत्सुक हो गए हैं।

laal-singh-chaddha-third-song-phir-na-aisi-raat-aayegi-poster-released-aamir-khan-kareena-kapoor

बता दें, फिल्म लाल सिंह चड्ढा के अब तक दो गाने- 'कहानी' और 'में की करां?' सामने आ चुके हैं। फिल्म के इन दोनों ही गानों का म्यूजिक दिल को छू लिया है। जहां कहानी को मोहन कन्नन ने गाया है, वहीं सोनू निगम ने 'मैं की करा?' में अपनी आवाज दी है। फिल्म के निर्माताओं ने सिंगर्स,म्यूजिशियन्स, तकनीशियनों और गीतकारों को स्पॉटलाइट में रखते हुए दोनों गानों को बिना म्यूजिक वीडियो के जारी किया था और दोनों ही गानों ने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई है।

आमिर खान प्रोडक्शंस, किरण राव और वायकॉम18 स्टूडियोज द्वारा निर्मित 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान और करीना कपूर खान के साथ मोना सिंह और चैतन्य अक्किनेनी भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म के निर्देशक हैं अद्वेत चंदन, जिन्होंने इससे पहले अपनी फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' के लिए खूब तारीफें बटोरी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X