लाल सिंह चड्ढा शूटिंग: आमिर खान बेटे आजाद- किरण राव के साथ बन गए खिलाड़ी, खेला टेबल टेनिस
आमिर खान और किरण राव ने अपनी तलाक की घोषणा के साथ फैंस को जहां चौंका दिया। वहीं पर आए दिन दोनों की कई तस्वीरें भी सामने आती हैं। कुछ दिन पहले लाल सिंह चड्डा की शूटिंग से किरण राव और आमिर खान की लद्दाखी डांस करते हुए वीडियो सामने आया था तो वहीं इस बार आमिर खान खेलने में जुट गए हैं।
आमिर खान इन दिनों अपनी बहुप्रतिक्षित फिल्म लाल सिंह चड्डा के सेट पर काम के साथ मस्ती और थकान दूर करने का हर उपाय खोजकर निकाल लिया है। मिली जानकारी के अनुसार लाल सिंह चड्ढा की यूनिट ने खुद का एंटरनेटमेंट करने के लिए एक नया तरीका निकाला है।

टीम के कुछ सदस्यों ने मिलकर अपने लिए टेबल टेनिस टूर्नामेंट की व्यवस्था की थी इस दौरान किरण राव और बेटे आजाद के साथ भी आमिर खान ने इस गेम का पूरा मजा लिया।
अब मामला खेलने का हो और आमिर खान भला कैसे पीछे रहते। वो भी इस खेल का हिस्सा बन गए और बन गए खिलाड़ी। आमिर खान से लेकर सेट पर बच्चों तक, पूरी टीम इसका हिस्सा बन गई।। फिर हुई एक दिलचस्प खेल। अब इस खेल का नतीजा क्या हुआ ये तो बात की बात है। लेकिन एंटरटेनमेंट में कोई कमी नहीं हुई।
बता दें कि आमिर खान इन दिनों लद्दाख में अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग में बिजी हैं। सारे क्रू को फिल्म की शूटिंग के लिए उसी इलाके में ठहराया गया है । जिसकी वजह से सभी को एक साथ अच्छा वक्त बिताने का मौका मिल गया है।
यह फिल्म सबसे लोकप्रिय और पुरस्कार विजेता हॉलीवुड फिल्मों में से एक फॉरेस्ट गंप का आधिकारिक रूपांतरण है। इस साल क्रिसमस पर रिलीज होने वाली आमिर खान अभिनीत यह फिल्म निश्चित रूप से एक सिनेमाई ट्रीट होगी।


Click it and Unblock the Notifications

