लाल सिंह चड्ढा- आमिर खान की फिल्म में करीना कपूर खान हुईं फाइनल- दमदार होगा किरदार
सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर काफी समय से तैयारियां हो रहीं थीं और फिल्म की लीड एक्ट्रेस को लेकर चर्चाएं थीं। अब इसके सवाल का जवाब मिल चुका है क्योंकि एक बार फिर से आमिर खान के साथ करीना कपूर खान धमाका करने के लिए तैयार हैं। जी हां इस फिल्म में करीना कपूर खान की एंट्री लीडिंग लेडी के तौर पर हो चुकी है। बता दें कि करीना कपूर खान के नाम का आधिकारिक ऐलान भी हो चुका है।
हालांकि ये पहली बार नहीं है जब करीना आमिर के साथ काम करेंगी बल्कि वो थ्री इडियट्स में काम कर चुकी हैं। करीना से डेट्स भी फाइनल कर ली गई हैं। खबरों की मानें को एक्ट्रेस ने इस प्रोजेक्ट से लिए हामी भर दी है।

करीना का रोल फिल्म में निभाए गए सैली फील्ड के किरदार की तरह से ही होगा। गौरबतल है कि करीना से पहले इस नाम के लिए कृति सेनन और यामी गौतम के नाम भी सामने आए थे।
अब इस फिल्म की शूटिंग काफी जल्दी शुरु होगी। खास बात ये है कि इस फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार के निर्देशक अद्वैत चंदन डारेक्ट करने वाले हैं और फिल्म क्रिसमस 2020 को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications