'लाल सिंह चड्ढा' के सेट से करीना कपूर ने शेयर की आमिर के साथ एक PHOTO- कहा, 'पूरी टीम का शुक्रिया'
आमिर खान और करीना कपूर खान स्टारर फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग दिल्ली में चल रही है। बीते दिन करीना ने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली और एक खास तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। करीना ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में आमिर खान के साथ फिल्म की पूरी टीम को शानदार जर्नी के लिए शुक्रिया कहा है।
करीना ने आमिर खान संग एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- "सभी सफर का एक अंत होता है। आज मैंने फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग पूरी कर ली.. यह एक कठिन समय था.. लेकिन महामारी, मेरी प्रेग्नेंसी और नर्वसनेस कोई भी हमारे जज्बे को रोक नहीं सकी। बेशक सभी सुरक्षा नियमों को ध्यान में रखते हुए हमने काम किया। शुक्रिया आमिर खान और अद्वैत चंदन। शुक्रिया पूरी शानदार टीम, पूरी क्रू.. आपको याद करूंगी।"

लाल सिंह चड्ढा' के निर्देशक हैं अद्वेत चंदन, जिन्होंने 'सीक्रेट सुपरस्टार' डाइरेक्ट किया था। वहीं, फिल्म के प्रोड्यूसर हैं आमिर खान और वॉयोकॉम 18। इस फिल्म में आमिर खान तीन अलग अलग लुक में नजर आएंगे।
ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के बाद यह आमिर खान की अगली फिल्म है। लिहाजा, आमिर और उनके फैंस इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं। ये हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की हिंदी रीमेक है।
इस फिल्म की कहानी फॉरेस्ट गंप नामक किरदार के इर्द गिर्द घूमती है, जो दिमागी तौर पर भले ही पूरी तरह विकसित नहीं है। लेकिन उसने जीवन में कई मोड़ ऐसे आते हैं, जहां वह खुद को सर्वश्रेष्ठ साबित कर आगे बढ़ता जाता है.. और एक एतिहासिक पुरूष बन जाता है।
फिल्म की कहानी तो बेहतरीन है ही.. लेकिन फॉरेस्ट गंप के किरदार में टॉम हैंक ने जो किया है, उसे मील का पत्थर माना जाता है। देखना दिलचस्प होगा कि 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान ऐसा कमाल दिखाने में कितना सफल हो पाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
