लाल सिंह चड्ढा रिलीज से पहले आमिर खान का पोस्टर जलाया,प्रदर्शन के बाद धमकी, बड़ी खबर !
आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा को लेकर हंगामा मचा हुआ है। आमिर खान और करीना कपूर खान की यह फिल्म 11 अगस्त 2022 को रिलीज हो रही है। आमिर खान की इस बहुप्रतिक्षित फिल्म बीते दो साल से रिलीज का इंतजार कर रही है। जब फिल्म अपने रिलीज से कुछ महीने दूर है तो ऐसे में आमिर खान की इस फिल्म को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। यूपी के सुल्तानपुर में लाल सिंह चड्ढा के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है।

साथ ही आमिर खान के पोस्टर को जलाया जा रहा है। इस संगठन की नाराजगी पूरी तरह से आमिर खान को लेकर है। रिपोर्ट अनुसार लाल सिंह चड्ढा फिल्म से इसका कोई लेना-देना नहीं है। आईपीएल से आमिर खान का नाम जुड़ने को लेकर यह पूरा मामला गर्माया हुआ है।एक हिंदी वेबसाइट की खबर अनुसार यूपी के -सनातन रक्षक सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल सिंह का कहना है कि आमिर हमेशा से भारत की संस्कृति के खिलाफ बयान देते रहे हैं।
आमिर को आईपीएल में बुलाया गया है जो कि हिजाब के बड़े समर्थक है। राहुल सिंह ने आमिर खान के परिवार के संबंध में कहा कि उनकी खुद की बेटी सोशल मीडिया अकाउंट पर कैसी फोटो भेजती रहती हैं। इससे सभी वाकिफ हैं। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए संगठन के उपाध्यक्ष राहुल ने यह भी कहा कि उनकी पत्नी को भारत में रहने से डर लगता है।
ऐसे लोगों को हमारा आईपीएल मैनेजमेंट कैसे बुला सकता है। संगठन की मांग है कि ऐसे लोगों को आईपीएल से हटाया जाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो इसके लिए हम दिल्ली तक जायेंगे। आपको बता दें कि लाल सिंह चड्ढा फिल्म मीडिया के कुछ चुनिंदा लोगों को दिखाई गई है।यह फिल्म फॉरेस्ट गंप 1994 में रिलीज हुई फिल्म की कहानी पर आधारित है।


Click it and Unblock the Notifications












