लाल सिंह चड्ढा सेलेब्स रिव्यू- फिल्म को मिल रही है तारीफ, शेखर सुमन ने कहा, आमिर खान को मिलना चाहिए ऑस्कर!
आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर काफी चर्चा है और फिल्म को लेकर लोगों की कई तरह की राय है। आमिर खान लंबे समय के बाद वापसी कर रहे हैं और लाल सिंह चड्ढा बॉलीवुड में सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। सभी जानते हैं कि उनकी आखिरी रिलीज ठग्स ऑफ हिंदोस्तान आई थी जोकि 2018 में आई थी। इस वक्त लाल सिंह चड्ढा की स्क्रीनिंग हो रही है और आमिर खान ने इंडस्ट्री के कुछ लोगों को फिल्म दिखाई है।
अद्वैत चंदन निर्देशित ये फिल्म शानदार है और इसको लेकर अभी निर्माता निर्देशक आशुतोष गोवारिकर का नाम सामने आ रहा है जिन्होने इसको लेकर एक रिव्यू दिया है।

दरअसल आशुतोष गोवारिकर ने शनिवार, 6 अगस्त की सुबह अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म की अपनी समीक्षा साझा करते हुए इसे '5 गोलगप्पे' दिए हैं।

5 गोलगप्पे दिए
उन्होने स्टार्स नहीं बल्कि 5 गोलगप्पे दिए। उन्होने लिखा #LaalSinghChaddha के लिए !! LOVED फिल्म और - आमिर और करीना का अभिनय, अतुल का स्क्रिप्ट रूपांतरण, और अद्वैत का निर्देशन !! एक महान फिल्म बनाने के लिए पूरी कास्ट एंड क्रू को बधाई!"।

ट्वीट काफी पसंद किया जा रहा है
इसके बाद उनका ट्वीट काफी पसंद किया जा रहा है और लोग इसकी तारीफ कर रहे हैँ। इसके अलावा हाल ही में स्क्रीनिंग पर पहुंचे शेखर सुमन ने भी लाल सिंह चड्ढा की जमकर तारीफ की थी।

वो मीडिया से मुखातिब थे
इस दौरान वो मीडिया से मुखातिब थे और उन्होने कहा कि फिल्म लार्जर दैन लाइफ होने वाली है। इसके अलावा उन्होने कहा था कि, हालांकि रीमेक फिल्मों को ऑस्कर नहीं मिलता है लेकिन उनके हाथ में होता तो वो आमिर को इस परफॉर्मेंस के लिए ऑस्कर जरूर देते।

फिल्म कोई भूल नहीं सकता
उन्होने अभिनय की तारीफ की और कहा कि फिल्म कोई भूल नहीं सकता है। उन्होने कई महान फिल्मों की लिस्ट में इसको शामिल किया।


Click it and Unblock the Notifications











