लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन के 2300 शो कैसिंल,आमिर खान-अक्षय को करोड़ों का झटका!
अक्षय कुमार की रक्षाबंधन और लाल सिंह चड्ढा एक साथ रिलीज हुई। दोनों ही फिल्म को पहले दिन की रिलीज के बाद सिनेमाघर से बड़ा झटका मिला है। मिली जानकारी अनुसार लाल सिंह चड्ढा और रक्षाबंधन के कई शोज सिनेमाघर में कैंसल कर दिए गए हैं। 11 अगस्त को रिलीज हुई इन दोनों की फिल्मों का बुकिंग रेट 15 प्रतिशत से सीधे 10 से 12 प्रतिशत के बीच आ गया है।

मीडिया रिपोर्ट अनुसार लाल सिंह चड्डा में आमिर खान और रक्षाबंधन में अक्षय कुमार का जादू नहीं चल पाया है। आमिर खान ने 4 साल बाद पर्दे पर बतौर लाल सिंह वापसी की है। हालांकि जिस तरह आमिर खान की पीके और 3 इडियट्स को देखने सिनेमाघर के बाहर भीड़ थी वो लाल सिंह के दौरान गायब दिख रही है।

अक्षय कुमार का नहीं दिखा जलवा
अक्षय कुमार की बात की जाए तो सूर्यवंशी के अलावा उनकी पिछली सभी फिल्मों को दर्शकों ने झटका दिया है। बेलबाटम, बच्चन पांडे के साथ सम्राट पृथ्वीराज से भी अक्षय कुमार ने ठोकर खाई है। ऐसे में उनकी उम्मीद रक्षाबंधन से बंधी हुई थी। राखी के त्योहार पर भी रिलीज होने का फायदा अक्षय कुमार की इस पारिवारिक फिल्म को देखने नहीं मिला है।

रक्षाबंधन और लाल सिंह चड्ढा के 2300 के करीब शो को कैंसिल
दोनों फिल्मों के मिलाकर 2000 से अधिक शो सिनेमाघर में कैंसिल किए गए हैं। यह सामने आया है कि रक्षाबंधन और लाल सिंह चड्ढा के 2300 के करीब शो को कैंसल किया गया है। देश के कई शहरों में रक्षाबंधन के 1000 और लाल सिंह चड्ढा के 1300 शो को सिनेमाघर से बाहर निकाल दिया गया है।

लाल सिंह चड्ढा और रक्षाबंधन की कमाई
वहीं ओपनिंग दिनों पर दोनों फिल्मों की कमाई भी उम्मीद के काफी कम हुई है। लाल सिंह चड्ढा की ओपनिंग दिन पर कमाई 12 करोड़ के करीब की हुई है। रक्षाबंधन की कमाई 8 करोड़ के करीब की बताई जा रही है। बता दें कि इससे पहले लाल सिंह चड्ढा को देश में 3550 स्क्रीन पर रिलीज किया गया। रक्षाबंधन को 2500 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











