'लाल सिंह चड्ढा': आमिर खान का क्रिसमस धमाका- रिलीज डेट के साथ मोशन पोस्टर किया शेयर
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्मों का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है। आमिर ने अपने जन्मदिन पर अपनी अगली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की घोषणा की थी। अब फिल्म का पहला मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है, जहां आप फिल्म का लोगो देख सकते हैं। साथ ही फिल्म के गाने से चंद लाइनें भी शामिल की गई है।
आमिर खान ने फिल्म का लोगो शेयर करते हुए लिखा- Kya pata hum mein hai kahani, ya hai kahaani mein hum.... यह फिल्म के गाने की एक लाइन है। कोई शक नहीं कि आमिर ने फैंस को जबरदस्त सरप्राइज दिया है।

'लाल सिंह चड्ढा' क्रिसमस 2020 पर रिलीज होने वाली है। यह हॉलीवुड की पॉपुलर फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की हिंदी रीमेक होगी। ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के बाद यह आमिर खान की अगली फिल्म होगी। आमिर इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं। इस फिल्म को आमिर खान और किरण राव प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि निर्देशन का जिम्मा संभाला है अद्वेत चंदन ने। जिन्होंने सीक्रेट सुपरस्टार जैसी फिल्म दी है।


Click it and Unblock the Notifications











