TRAILER: 'लाल कप्तान' में सैफ अली खान का अति भयंकर रूप, पहला अध्याय हुआ रिलीज
आनंद एल राय ने फिल्म 'लाल कप्तान' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। सैफ अली खान स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर अलग अलग हिस्सों में रिलीज किया जाएगा। चैप्टर 1 को नाम दिया गया है- द हंट.. यानि की शिकार और ट्रेलर में सैफ काफी भयंकर रूप में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन नवदीप सिंह ने किया है। फिल्म 18 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।
फिल्म में सैफ अली खान का सिर्फ लुक ही अलग नहीं रखा गया है। बल्कि उन्हें भीषण हिंसक भी दिखाया गया है। एक सीन में घोड़े पर बैठकर जमीन पर किसी शव को घसीटते ले जा रहे है जो देखने में भयानक लगता है। नागा साधु के अवतार में सैफ का लुक और कत्ल करने वाला सीन भी कम भयानक नहीं लगता है।

इ्स फिल्म में सैफ अली खान के अलावा मानव विज, जोया हुसैन, दीपक डोबरियाल और सिमोन सिंह भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। जबकि ट्रेलर में सोनाक्षी सिन्हा की आवाज भी सुनी जा सकती है। खबर है कि सोनाक्षी फिल्म में कैमियो निभा रही हैं। इस दमदार कलाकारों के साथ इस अलग सी कहानी को देखना दिलचस्प होगा।
इससे पहले आनंद एल राय ने पिछले साल तुम्बाड फिल्म को प्रोड्यूस किया था, जिसने कई अवार्ड अपने नाम किये। फिल्म की कहानी बिल्कुल अलग थी, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। उम्मीद है कि 'लाल कप्तान' के साथ भी आनंद एल राय और सैफ अली खान सफल रहेंगे। नवदीप सिंह ने इससे पहले फिल्म 'एनएच 10' का निर्देशन किया है।


Click it and Unblock the Notifications











