First Look- लाल कप्तान से सैफ अली खान का पहला लुक रिलीज- Birthday पर बड़ा धमाका- Video
Recommended Video
सुपरस्टार सैफ अली खान काफी समय से फिल्म लाल कप्तान को लेकर चर्चा में हैं और इस समय उनकी फिल्म से उनका पहला लुक एक टीजर के साथ रिलीज कर दिया गया है। गौरतलब है कि सैफ अली खान आज अपना जन्मदिन भी मना रहे हैं और इसी मौके पर उन्होने अपने फैंस को ये खास तोहफा दिया है। सैफ अली खान इस फिल्म एक साधु का रोल करने वाले हैं जिसके लिए उन्होने काफी तैयारी की है।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें सैफ अली खान अपने चेहरे पर भभूति लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सैफ अली खान काफी डरावने लुक में हैं।

खबर है कि सैफ अली खान एक नागा साधु का किरदार निभाने वाले हैं और इस तरह के किरदार उन्होने पहले कभी नहीं निभाए हैं। सैफ अली खान इसके पहले कई फिल्मों में नजर आए हैं लेकिन लगातार उनको हांथो सिर्फ फ्लॉप ही देखने को मिली है।
अब इस फिल्म से उनको काफी ज्यादा उम्मादें हैं। हाल ही में इस फिल्म के प्रोड्यसर सुनील लुल्ला ने बताया कि सैफ एक गिफ्टेड एक्टर हैं और स्क्रिप्ट उन्हें अपना टैलेंट दिखाने का मौका दे रही है। सैफ अली खान के फैंस इस फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 11 अक्टूबर को दशहरे के मौके पर रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications











