मशहूर सिंगर को बालों से पकड़कर घसीटते हुए ले गई पुलिस, गाड़ी में बांधा और.. इंडस्ट्री में मचा बवाल- Video

Rapper Travis Scott Arrest- अमेरिकी रैपर ट्रैविस स्कॉट का एक चौकाने वाला वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है। काफी फिल्मी अंदाज में पुलिस ने उनको गिरफ्तार किया है।
खबरें हैं कि उनका विवाद खुद के बॉडीगार्ड से हो गया था और ये इतना बढ़ गया था कि पुलिस ने उनको पेरिस के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 5 बजे जॉर्ज वी होटल में हुई, जो फ्रांस की राजधानी में स्थित है और प्रसिद्ध चैंप्स-एलिसीस के निकट है।
फ्रांसीसी समाचार स्रोत वेलेर्स एक्चुएल्स के अनुसार, अधिकारियों ने स्कॉट को मौके पर ही पकड़ लिया। इस दौरान जो वीडियो सामने आया है उसमें आप देखेंगे कि किस तरह से पुलिस ने नशे में धुत रैपर को पकडा और घसीटकर गाड़ी में लेकर आई। इसके बाद उनको बांधकर ले गई। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग हैरान हैं और तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
नशे में धुत होने के कारण हुआ विवाद
चर्चा में चल रहे इस केस को लेकर पुलिस के एक सूत्र का दावा है कि ये पूरा विवाद नशे की हालत में हुआ है। इस दौरान अमेरिकी रैपर शराब के नशे में थे। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, जांच में शामिल आधिकारिक सूत्रों में से एक ने कहा, "संदिग्ध नशे में था और होटल में एक अन्य व्यक्ति - संभवतः रिसेप्शनिस्ट - के साथ लड़ रहा था।" "वह सीधे पूछताछ करने के लिए सही स्थिति में नहीं था, इसलिए उसे एक लॉकअप में डाल दिया गया जहां वह अभी भी ठीक हो रहा है।" हालांकि झगड़े का मुख्य कारण क्या था इसको लेकरल किसी तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
क्या बोले लोग
इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैँ। एक ने लिखा है, ''उस आदमी के लिए थोड़ा नाटकीय जो विरोध नहीं कर रहा था।'' एक ने लिखा, ''दोस्त ने पेरिस में सबसे पतली भुजाओं से सीन में रोड़ा डालने का प्रयास किया।'' एक ने लिखा, ''पुलिस कैमरे क्यों रोक रही है? बिडेन अमेरिका से प्यार हो गया..'' एक ने लिखा, ''वह भूल गया होगा कि वह अभी भी एक काला आदमी है!!!!''


Click it and Unblock the Notifications











