वलगर कॉमेडी का डोज है क्या सुपर कूल हैं हम, देखें ट्रेलर
2005 में आई फिल्म फिल्म 'क्या कूल हैं हम' के सीक्वल 'क्या सुपर कूल हैं हम' का ट्रेलर लॉच हो चुका है। इस ट्रेलर को देख कर ही पता लग गया है कि यह फिल्म पहले फिल्म से भी ज्यादा बोल्ड हैं। देखें इस फिल्म का ट्रेलर
इसका प्रोमो फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के साथ शुरू होता है लेकिन फिर तुरंत ही एक मेसेज आता है कि कुछ फिल्में परिवार के साथ देखने लायक होती हैं, लेकिन 'क्या सुपर कूल हैं हम' ऐसी फिल्म नहीं है। इस मेसेज से तो यह साफ है कि इस फिल्म को परिवार के साथ बैठकर नहीं देखा जा सकता है।
इसके प्रोमो में ही डबल मीनिंग का डोज दिया गया है। जिससे पता चलता है कि पूरी फिल्म का क्या हाल होगा। तुषार कपूर और रितेश इस बोल्ड कॉमेडी में कूल होकर एक्टिंग करते नज़र आ रहे हैं। सारा जेन डियास और नेहा शर्मा भी इस फिल्म की हॉनेस को बढ़ाती दिखाई देंगी। एकता कपूर की यह फिल्म 2 अगस्त को पर्दे पर रिलीज हो रही है।
क्या सुपर कूल हैं हम तुषार कपूर रितेश देशमुख kyaa super kool hain hum ritesh deshmukh tusshar kapoor


Click it and Unblock the Notifications
