'क्या सुपर कूल हैं हम' पारिवारिक फिल्म नहीं हैः रितेश

क्या कूल हैं हम के बाद इस फिल्म का सीक्वल 'क्या सुपर कूल हैं हम' दर्शकों को हंसाने जल्द ही आ रही है। इस फिल्म में तुषार कपूर और रितेश देशमुख ने काम किया है। रितेश की माने तो एडल्ट कॉमेडी में भी एक मासूमियत बनी रहनी चाहिए। देखें इस फिल्म का ट्रेलर

फिल्म में रितेश एक स्ट्रगलिंग डीजे बने हैं जबकि तुषार एक एक्टर के किरदार में हैं। अपने उल्टे सीधे कामों से ये दोनों परेशानियों में फंसते हैं और यही स्थितियां दर्शकों को लोटपोट होने के लिए मजबूर कर देती हैं। फिल्म की पहली झलक रिलीज किये जाने के मौके पर रितेश ने कहा, इस फिल्म में कुछ दृश्य ऐसे हैं, जिनके बारे में हम नहीं जानते कि उनके बारे में दर्शकों की प्रतिक्रिया क्या होगी? फिर भी हमने बेस्ट देने के लिए इसकी मासूमियत से खिलवाड़ नहीं किया है।

उनका कहना है कि फिल्म की कहानी की वजह से उन्होंने इसके सीक्वल में काम करने का फैसला किया। उन्होंने कहा, मैंने और तुषार ने स्क्रिप्ट पढ़ी थी लेकिन हमें कुछ खास नहीं लगा। तब सचिन यह स्क्रिप्ट लेकर आए, जिसमें नयापन था।

फिल्म की निर्माता एकता कपूर को भी स्क्रिप्ट पसंद आई। इस फिल्म की स्क्रिप्ट ही है, जिसके लिए मैंने इस फिल्म को साइन किया। फिल्म में रितेश और तुषार के अलावा नेहा शर्मा और साराह जेन डियास आदि भी काम कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर की शुरूआत कभी खुशी कभी गम सीन से होती है।

इस सीन के लिए रितेश का कहना है कि हमने करण जौहर की अनुमति से ही ऐसा किया गया है। इसके पीछे हमारा उद्देश्य उनकी फिल्म का मजाक बनाना नहीं है बल्कि लोगों को बताना है कि 'क्या सुपर कूल हैं हम' पारिवारिक फिल्म नहीं है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X