पहले ही शो से हिट है 'क्या सुपर कूल हैं हम'

बैंगलोर। एकता कपूर की सेक्स कॉमेडी फिल्म क्या सुपर कूल हैं हम अपने पहले ही शो से हिट होती नज़र आ रही है। सिनेमाहॉल में इसके आज सुबह के सभी शो हाउसफुल जा रहे हैं। साथ ही दर्शकों को भी रितेश देशमुख और तुषार कपूर के दोहरे संवाद काफी मनोरंजक लग रहे हैं। लेकिन जैसा कि तुषार ने फिल्म के रिलीज होने से पहले ही कह दिया था कि यह फिल्म बच्चों के लिए नहीं है वाकई यह सिर्फ एडल्ट लोगों के लिए ही बनी है।

क्या सुपर कूल हैं हम में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' के एक सीन को काफी मजेदार तरीके से पेश किया गया है। सोनाक्षी सिन्हा और दिया मिर्जा ने भी ट्विटर के जरिये फिल्म को काफी मजेदार और मनोरंजक बताया है। सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा है " कल 'क्या सुपर कूल हैं हम' देखी...प्लीज इसका नाम बदलकर 'क्या सुपर डूपर फनी हैं हम' रख दो...मैं अभी तक अपनी हंसी रोक नहीं पाई हूं।"

दिया मिर्जा ने लिखा "फिल्म की सुपर कूल शुरुआत देखकर मैं रितेश देशमुख, अनुपमखेर, तुषार कपूर और क्या सुपर कूल हैं हम की पूरी टीम के लिए बहुत खुश हूं। सुबह के सभी शो भरे हुए हैं।"

इसके अलावा रितेश देशमुख और तुषार कपूर के साथ अनुपम खेर जो कि पिछले कई दिनों से फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त थे आज फिल्म की अच्छी शुरुआत को देखकर काफी खुश हैं। फिल्म की एक्ट्रेस सारा जेन डियास ने तो यहां तक कहा है कि वो अपने परिवार वालों को भी फिल्म दिखाने ले जाएंगी।

फिल्म में दोहरे संवाद तो हैं ही साथ इस बार तुषार और रितेश देशमुख ने अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम की फिल्म दोस्ताना जैसे भी कई सीन किए हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X