..................... Kya Super kool Hain Hum, Kya kool Hain Hum, Tusshar Kapoor, Ekta Kapoor, Ritesh Deshmukh, Adult Comedy, क्या सुपर कूल हैं हम, क्या कूल हैं हम, तुषार कपूर, एकता कपूर, रितेश देशमुख, एडल्ट कॉमेडी - Hindi Filmibeat

बच्चे ना देखें 'क्या सुपर कूल हैं हम': तुषार कपूर

एकता कपूर की 2005 में रिलीज हुई एडल्ट कॉमेडी 'क्या कूल हैं हम' का सीक्वल 'क्या सुपर कूल हैं हम' जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे तुषार कपूर ने फिल्म के बारे में बताते हुए कहा कि फिल्म में एडल्ट कॉमेडी है और बच्चों को इस फिल्म को नहीं देखना चाहिए।

'क्या कूल हैं हम' में भी एडल्ट कॉमेडी थी और वो फिल्म सुपरहिट हुई थी। तुषार ने कहा "जब क्या कूल हैं हम सुपरहिट हुई तो मुझे ऐसा लगा कि ये और भी हिट हो सकती थी अगर लोग अपनी फैमिली के साथ जाते। सबने इसे देखा लेडीज अपने दोस्तों के साथ गईं, लड़के अपने दोस्तों के साथ लेकिन कोई भी अपने परिवार के साथ नहीं गया। लेकिन अब समाज काफी बदल गया है।"

तुषार ने यह भी कहा कि क्या सुपर कूल हैं हम के बाद सात साल बाद इसका सीक्वल बनाने का कारण ये है कि फिल्म के निर्देशक संगीत सिवान एक स्टोरी लेकर आए लेकिन एकता को वो पसंद नहीं आई। फिर संगीत 'रोड ट्रिप टू अंजुना' नाम की फिल्म की स्क्रिप्ट लेकर आए और एकता ने उसे क्या सुपर कूल हैं हम के नाम से दो हीरो की फिल्म बनाई।

फिल्हाल क्या 'सुपर कूल हैं हम' की रिलीज डेट 27 जुलाई को रखी गई है। फिल्म में तुषार कपूर के अलावा रितेश देशमुख, सराह, नेहा शर्मा और अनुपम खेर भी मुख्य किरदार में नज़र आएंगे। हाल ही में फिल्म का पहला गाना 'दिल गार्डन गार्डन' रिलीज हुआ है और फिल्म का प्रोमो भी इंटरनेट पर रिलीज हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X