क्या फूल हैं हम फंसी विवादों में

एकता 'क्या फूल हैं हम' बनाने की तैयारी कर चुकी हैं लेकिन गोविंदा और सोहेल खान ने इस फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया है।
गोविंदा ने जहां इस फिल्म में शामिल होने की खबरों को अफवाह करार दिया है वहीं खान ने यहां तक कहा है कि उन्होंने इस फिल्म के बारे में अब तक कुछ सुना ही नहीं है।
गोविंदा और खान के इंकार के बाद रिया सेन और आशीष चौधरी को इस फिल्म में मुख्य किरदार निभाने का मौका मिल गया है।
इस सिक्वल की खास बात यह है कि इसका निर्देशन सिवन नहीं बल्कि अजय चंडोक करेंगे, जो डेविड धवन के पूर्व सहायक रह चुके हैं। चंडोक संजय दत्त, सैफ अली खान और बिपाशा बासु की फिल्म 'नहले पर दहला' का निर्देशन भी कर चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
एकता कपूर क्या कूल है हम क्या फूल हैं हम गोविंदा संगीत सिवन सोहैल खान ekta kapoor govinda kya fool hai hum kyaa kool hai hum sangeeth sivan sohail khan


Click it and Unblock the Notifications