Kwatha- सलमान खान ने कर दिया ऐलान- आयुष शर्मा के साथ डेब्यू करेंगी ईसाबेल कैफ
Recommended Video
कैटरीना कैफ की बहन ईसाबेल कैफ के फिल्मों में डेब्यू को लेकर काफी समय से चर्चा में चल ही है। लेकिन अब सलमान खान ने इस खबर पर मोहर लगा दी है। उन्होने ट्विटर पर उनके डेब्यू का ऐलान कर दिया है। बता दें कि ईसाबेल कैफ अपनी पहली फिल्म में सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा के साथ नजर आएंगी। आयुष शर्मा इसके पहले फिल्म लवयात्री से अपना डेब्यू कर चुके हैं और उनको भी सलमान खान ने लॉंच किया था।
ईसाबेल कैफ के बारे में ट्वीट करते हुए सलमान खान ने लिखा है कि..वो फिल्म क्वथा से ईसाबेल कैफ को लॉंच करने जा रहे हैं। इस फिल्म को सलमान खान ही प्रोड्यूस करने वाले हैं।

सलमान खान ने ये भी बताया कि ये फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है और आर्मी पर निर्भर है। इस फिल्म का निर्देशन करण बूटानी है। इसके साथ ही शायद निर्माता के तौर में कटरीना कैफ का नाम सामने आ सकता है।
इस फिल्म के लिए खास फोटोशूट भी हो चुका है। इसके अलावा खबर थी कि ईसाबेल कैफ अपना डेब्यू सूरज पंचोली के साथ करने वाली हैं लेकिन ये बात भी एक अफवाह ही साबित हुई। ईसाबेल कैफ ने इस ऐलान के बाद खुशी जाहिर की है और सलमान खान का शुक्रिया अदा किया है।


Click it and Unblock the Notifications











