सलमान खान की बजरंगी भाईजान 2 की यूं होगी शुरूआत, बाहुबली लेखक केवी विजयेंद्र ने किया खुलासा

सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान ने रिलीज़ के 7 साल पूरे कर लिए हैं। फिल्म को लिखा था बाहुबली जैसी फिल्म के महान लेखक केवी विजयेंद्र प्रसाद ने। केवी विजयेंद्र प्रसाद अब बजरंगी भाईजान का सीक्वल लिख रहे हैं। उन्होंने एक चैनल से बात करते हुए बताया कि इस बार फिल्म फिल्म कम से कम 10 साल का लीप लेगी।

इसका मतलब है कि बजरंगी भाईजान 2 वहां से नहीं शुरू होगी जहां पर बजरंगी भाईजान खत्म हुई थी। जिन्हें याद ना हो, उन्हें याद दिला दें कि बजरंगी भाईजान का अंत, मुन्नी के बोलने पर हुआ था। पूरी फिल्म में एक मूक लड़की बनी मुन्नी जब अंत में बॉर्डर पर सलमान खान से दूर होने लगती है तो उन्हें मामा कह कर बुलाती है।

kv-vijayendra-prasad-talks-about-bajrangi-bhaijaan-sequel-salman-khan-film-takes-a-giant-leap

अब केवी विजयेंद्र प्रसाद ने साफ किया है कि फिल्म के सीक्वल की शुरूआत इसके बाद से नहीं होगी बल्कि फिल्म की कहानी 10 साल बाद से शुरू होगी। फिल्म का नाम होगा पवन पुत्र भाईजान। केवी विजयेंद्र प्रसाद का कहना है कि उन्होंने ये प्लान सलमान खान को भी बता दिया है। अब आगे सब कुछ भाईजान की मर्ज़ी है।

गौरतलब है बजरंगी भाईजान की कास्टिंग पहले काफी अलग थी। पहले ये फिल्म ऋतिक रोशन को ऑफर की गई थी लेकिन केवी विजयेंद्र प्रसाद, राकेश रोशन के साथ इसे प्रोड्यूस करना चाहते थे जिसके लिए राकेश रोशन नहीं माने और ऋतिक के हाथ से ये फिल्म चली गई। इसके अलावा फिल्म के लिए आमिर खान और रजनीकांत के नाम पर भी विचार किया गया था। वहीं करीना कपूर खान का किरदार पहले कंगना रनौत को ऑफर किया गया था।

बजरंगी भाईजान को मिला था ढेर सारा प्यार

बजरंगी भाईजान को मिला था ढेर सारा प्यार

बजरंगी भाईजान में एक पाकिस्तानी बच्ची को सारी मुश्किलें पार करते हुए उसके घर पहुंचाने की वजह से सलमान खान को खूब प्यार मिला था। देखना है कि इस बार बजरंगी भाईजान सीक्वल में सलमान खान पवन पुत्र भाईजान बनकर क्या नया ज़िम्मा उठाते हैं। 2014 की ईद पर आई बजरंगी भाईजान, भारत की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्मों में से एक है।

चल रहा है कहानी पर काम

चल रहा है कहानी पर काम

पिछले साल सलमान खान ने मीडिया से बातचीत में बताया था कि ये फिल्म टाईगर 3 पूरी होने के बाद शुरू होगी। यानि कि इस साल के अंत तक फिल्म पर काम शुरू हो जाएगा। हालांकि, केवी विजयेंद्र प्रसाद अभी भी फिल्म की कहानी पर काम कर रहे हैं। ऐसे में सलमान खान के पास ये स्क्रिप्ट तैयार होकर कब तक पहुंचेगी, इस बारे में अभी कह पाना काफी मुश्किल होगा।

पवन पुत्र भाईजान

पवन पुत्र भाईजान

माना जा रहा है कि इस बार फिल्म का नाम रखा गया है पवन पुत्र भाईजान। पिछली बार जब बजरंगी भाजान का टाईटल अनाउंस किया गया था तो इसे लेकर काफी कंट्रोवर्सी हुई थी। बजरंगी जो कि हिंदू धर्म के भगवान हनुमान का एक नाम है, वहीं भाईजान, मुस्लिम समुदाय अक्सर एक दूसरे को संबोधित करने के लिए इस्तेमाल करता है। ऐसे में ये दो शब्द एक साथ इस्तेमाल करने से दोनों ही धर्मों के लोग नाराज़ थे। लेकिन टीम ने फिल्म का नाम नहीं बदला। इस बार भी पवन पुत्र भाईजान सुनने के बाद अभी से इस टाईटल के साथ विवादों के बादल मंडराते दिख रहे हैं।

क्या नाम बदलेंगे सलमान ?

क्या नाम बदलेंगे सलमान ?

हाल ही में सलमान खान ने अपनी फिल्म कभी ईद कभी दिवाली की नाम बदलकर भाईजान रख ही लिया। रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान का कहना था कि लोग उन्हें भाईजान के नाम से संबोधित करते हैं और इस नाम से लोग जल्दी कनेक्ट कर पाएंगे। हालांकि, माना ये जा रहा था कि सलमान खान ईद और दिवाली को एक साथ इस्तेमाल कर किसी भी विवाद में नहीं फंसना चाहते थे और इसलिए उन्होंने फिल्म का नाम बदल दिया। अब पवन पुत्र भाईजान के साथ क्या होगा, ये तो फिल्म शुरू होने के बाद ही पता चलेगा।

800 करोड़ की कमाई

800 करोड़ की कमाई

बजरंगी भाईजान ने भारत ही नहीं बल्कि ओवरसीज़ में भी जमकर कमाई की थी। फिल्म को पाकिस्तान में बेहद पसंद किया गया था। इसके अलावा फिल्म ने चीन और जापान में भी अच्छी खासी कमाई की थी। बजरंगी भाईजान, IMDb के आंकड़ों के हिसाब से दंगल और बाहुबली के बाद सबसे ज़्यादा कमाने वाली भारतीय फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 858 करोड़ की कमाई की है।

दिल में उतर गए थे बजरंगी और उनके दोस्त चांद नवाब

दिल में उतर गए थे बजरंगी और उनके दोस्त चांद नवाब

इस फिल्म में चांद नवाब का किरदार नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी से पहले इमरान हाशमी को ऑफर किया गया था। लेकिन इमरान हाशमी को ये किरदार बहुत छोटा लगा था और इसलिए उन्होंने ये फिल्म रिजेक्ट कर दी थी। इसके बाद नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने इस रोल में चार चांद लगा दिए थे। फिल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का एंट्री सीन एक सच के यूट्यूब वीडियो पर आधारित था जो कबीर खान को काफी मज़ेदार लगा था और उन्होंने इसे नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का एंट्री सीन बना दिया।

मुन्नी अब हो चुकी हैं सयानी

मुन्नी अब हो चुकी हैं सयानी

फिल्म में मुन्नी का किरदार निभाने वाली हर्षाली मल्होत्रा पहले, सलमान खान की फिल्म प्रेम रतन धन पायो में काम कर रही थीं। उन्होंने फिल्म के लिए पोस्टर भी शूट कर लिए थे। लेकिन फिर उन्हें बजरंगी भाईजान भी ऑफर हुई। हर्षाली की मां चाहती थीं कि वो एक ही फिल्म पर फोकस करें और उन्होंने इस बारे में सलमान खान से बात की। सलमान खान ने उनकी बात समझी और सूरज बड़जात्या से बात करने के बाद हर्षाली को प्रेम रतन धन पायो से जाने दिया गया। हर्षाली अब काफी बड़ी हो चुकी हैं देखना है कि लीप के बाद वो फिल्म का हिस्सा बन पाती हैं या नहीं।

इतिहास में दर्ज सलमान की फिल्म

इतिहास में दर्ज सलमान की फिल्म

फिल्म का नाम है बजरंगी भाईजान। सलमान खान के पास दो घोड़े हैं जिनका नाम है बजरंगी और भाईजान। इतना ही नहीं, फिल्म का बाहुबली से भी तगड़ा कनेक्शन है। बजरंगी भाईजान लिखी है केवी विजयेंद्र प्रसाद ने जिन्होंने बाहुबली भी लिखी है। केवी विजयेंद्र प्रसाद, बाहुबली डायरेक्टर एसएस राजामौली के पिता हैं। वहीं बजरंगी भाईजान और बाहुबली एक दूसरे से केवल एक हफ्ते के अंतर पर रिलीज़ हुईं थीं। दोनों ही फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्मों में शामिल हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X