सीता का रोल निभाएंगी करीना कपूर खान? राइटर केवी विजयेंद्र प्रसाद ने बताई सच्चाई

हाल में ही फिल्म निर्देशक अलौकिक देसाई ने अपनी आने वाली पौराणिक फिल्म सीता- द इनकारनेशन का ऐलान किया। फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी किया। इस फिल्म की खास बात ये है कि इसे बाहुबली राइटर केवी विजयेंद्र प्रसाद लिख रहे हैं। रामायण की सीता को नए अवतार और खास तरीके से फिल्म में दर्शाया जाएगा।

फिल्म सीता का जबसे ऐलान हुआ है तब से तरह तरह की खबरें सामने आ रही हैं। खबरों में सामने आया कि करीना कपूर खान व दीपिका पादुकोण को सीता फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है।

Kareena Kapoor Khan

पिछले कई दिनों से करीना कपूर को लेकर कहा जा रहा था कि वह सीता के रोल के लिए फिल्ममेकर्स की पहली पसंद है और उनसे फीस की बातचीत जारी है। इतना ही नहीं खबरें तो ये भी थीं कि करीना कपूर ने 12 करोड़ रुपये की डिमांड रखी है।

अब इस फिल्म को लेकर खुद राइटर विजयेंद्र प्रसाद ने सच्चाई बताई है कि क्या फिल्ममेकर्स ने दीपिका पादुकोण व करीना कपूर को अप्रोच किया। स्पॉटबॉय के मुताबिक केवी विजेयंद्र प्रसाद ने इन्हें महज अफवाह बताया।

उन्होंने करीना कपूर को सीता का रोल ऑफर किये जाने को लेकर साफ इंकार किया। मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि अभी फिलहाल इस रोल के लिए किसी को ऑफर नहीं किया गया।

क्यों अफवाहों में सीता के लिए करीना का नाम

क्यों अफवाहों में सीता के लिए करीना का नाम

वेबसाइट को एक सूत्र के हवाले से ये भी पता चला कि ये किसी मार्केटिंग टीम की खुराफात है। करीना के पति सैफ रावण का रोल निभा रहे हैं तो शायद करीना का नाम सीता के लिए बताया जाने लगा।

आदिपुरुष में रावण बनेंगे सैफ अली खान

आदिपुरुष में रावण बनेंगे सैफ अली खान

करीना कपूर के पति सैफ अली खान प्रभास की आदिपुरुष में रावण का किरदार निभाने जा रहे हैं। फैंस इस रोल के लिए काफी उत्सुक हैं। तान्हाजी के बाद एक बार फिर सैफ नेगेटिव रोल में नजर आएंगे।

दीपिका का भी नाम लिया जा चुका है

दीपिका का भी नाम लिया जा चुका है

दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान और आलिया भट्ट का नाम सीता रोल के लिए खबरों में लिया जा रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स का कहना था कि मेकर्स ने तीन हीरोइनों को इस रोल के लिए परफेक्ट माना है और जिससे रोल व फीस को लेकर बातचीत बन जाएगी वह उन्हें कास्ट कर लेंगे।

करीना की अपकमिंग फिल्म

करीना की अपकमिंग फिल्म

इसी साल करीना कपूर खान दूसरे बच्चे की मां बनी है। डिलीवरी से पहले वह अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग पूरी कर चुकी थीं। इसमें आमिर खान नजर आने वाले हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X