बाहुबली लेखक केवी विजयेंद्र प्रसाद ने कंफर्म की बजरंगी भाईजान 2 की कहानी - यूं शुरू होगा शानदार सीक्वल
सलमान खान ने पिछले साल अपने जन्मदिन पर बजरंगी भाईजान सीक्वल और उसका नाम कंफर्म किया था और अब फिल्म के लेखक केवी विजयेंद्र प्रसाद ने इस सीक्वल के बारे में भी कुछ बातें साफ कर दी हैं। पिंकविला से एक बातचीत के दौरान, केवी विजयेंद्र प्रसाद ने कंफर्म किया है कि बजरंगी भाईजान 2 पूरी तरह से सीक्वल होगी।
यानि कि इस बार फिल्म की कहानी, वहीं से शुरू होगी जहां पिछली फिल्म की कहानी खत्म हुई थी। ये जानने के बाद अब दर्शकों को एक बार फिर से इस फिल्म में काफी ज़्यादा दिलचस्पी बढ़ गई है।

इससे पहले, सलमान खान ने एक बातचीत में कंफर्म किया था कि केवी विजयेंद्र प्रसाद बजरंगी भाईजान 2 की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं जिसका नाम है पवन पुत्र भाईजान। गौरतलब है कि बजरंगी भाईजान में सलमान खान, पवन कुमार चतुर्वेदी नाम के एक बजरंग बली भक्त की भूमिका में दिखाई दिए थे।

पिछली बार भी हुई थी कंट्रोवर्सी
सलमान खान ने मीडिया से बातचीत में ये भी कहा है कि ये फिल्म टाईगर 3 पूरी होने के बाद शुरू होगी। यानि कि अगले साल के अंत तक पवन पुत्र भाईजान पर काम शुरू हो जाएगा। पिछली बार जब बजरंगी भाईजान का टाईटल अनाउंस किया गया था तो इसे लेकर काफी कंट्रोवर्सी हुई थी लेकिन टीम ने फिल्म का नाम नहीं बदला। इस बार भी पवन पुत्र भाईजान सुनने के बाद अभी से इस टाईटल के साथ विवादों के बादल मंडराते दिख रहे हैं।

बदल जाएगा शेड्यूल
चूंकि अब केवी विजयेंद्र प्रसाद कंफर्म कर चुके हैं कि मई से वो ये फिल्म लिखना शुरू करेंगे तो ज़ाहिर सी बात है कि फिल्म के फ्लोर पर जाने में समय लगेगा। ऐसे में सलमान खान टाईगर 3 के बाद साजिद नाडियाडवाला की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली की शूटिंग शुरू कर सकते हैं।

कौन होगी हीरोइन
अब केवी विजयेंद्र प्रसाद ये भी कंफर्म कर चुके हैं कि ये बजरंगी सीक्वल वहीं से शुरू होगा जहां बजरंगी भाईजान खत्म हुई थी। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि बजरंगी सीक्वल में क्या करीना कपूर खान की वापसी होती है या फिर सलमान खान के अपोज़िट किसी नई हीरोइन को कास्ट किया जाएगा।

फिल्म की पहली पसंद बिल्कुल अलग
शुरू से बजरंगी भाईजान की कास्टिंग काफी अलग थी। पहले ये फिल्म ऋतिक रोशन को ऑफर की गई थी लेकिन केवी विजयेंद्र प्रसाद, राकेश रोशन के साथ इसे प्रोड्यूस करना चाहते थे जिसके लिए राकेश रोशन नहीं माने और ऋतिक के हाथ से ये फिल्म चली गई। इसके अलावा फिल्म के लिए आमिर खान और रजनीकांत के नाम पर भी विचार किया गया था। वहीं करीना कपूर खान का किरदार पहले कंगना रनौत को ऑफर किया गया था।

असली चांद नवाब सलमान के टाईगर विलेन
इस फिल्म में चांद नवाब का किरदार नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी से पहले इमरान हाशमी को ऑफर किया गया था। लेकिन इमरान हाशमी को ये किरदार बहुत छोटा लगा था और इसलिए उन्होंने ये फिल्म रिजेक्ट कर दी थी। इसके बाद नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने इस रोल में चार चांद लगा दिए थे। फिल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का एंट्री सीन एक सच के यूट्यूब वीडियो पर आधारित था जो कबीर खान को काफी मज़ेदार लगा था और उन्होंने इसे नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का एंट्री सीन बना दिया।

800 करोड़ का बॉक्स ऑफिस
बजरंगी भाईजान ने भारत ही नहीं बल्कि ओवरसीज़ में भी जमकर कमाई की थी। फिल्म को पाकिस्तान में बेहद पसंद किया गया था। इसके अलावा फिल्म ने चीन और जापान में भी अच्छी खासी कमाई की थी। बजरंगी भाईजान, IMDb के आंकड़ों के हिसाब से दंगल और बाहुबली के बाद सबसे ज़्यादा कमाने वाली भारतीय फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 858 करोड़ की कमाई की है।
बजरंगी भाईजान में एक पाकिस्तानी बच्ची को सारी मुश्किलें पार करते हुए उसके घर पहुंचाने की वजह से सलमान खान को खूब प्यार मिला था। देखना है कि इस बार बजरंगी भाईजान सीक्वल में सलमान खान पवन पुत्र भाईजान बनकर क्या नया ज़िम्मा उठाते हैं। 2014 की ईद पर आई बजरंगी भाईजान, भारत की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्मों में से एक है।


Click it and Unblock the Notifications











