Kuttey Trailer: अर्जुन कपूर, तब्बू, राधिका मदान स्टारर फिल्म कुत्ते का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, काफी दिलचस्प

Kuttey Trailer: "सबके सब कुत्ते है साले!" ऐसा हम नहीं, बल्कि अर्जुन कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म कुत्ते के शानदार ट्रेलर में कहते दिखाई दे रहे हैं। कोई शक नहीं कि फिल्म का ट्रेलर काफी रोमांचक, रॉ और इंटेंस है, साथ ही इसमें डार्क ह्यूमर भी भरपूर है। फिल्म में नजर आने वाले सातों ग्रे-शेड वाले किरदार ट्रेलर में काफी हंगामा मचाते नजर आ रहे हैं।
इस ट्रेलर को एक स्टार-स्टडेड इवेंट में लॉन्च किया गया, जिसमें निर्देशक आसमान भारद्वाज, उनके पिता विशाल भारद्वाज, कुत्ते के स्टार्स अर्जुन कपूर, तब्बू, नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेन शर्मा, कुमुद मिश्रा, राधिका मदान और शर्दुल भारद्वाज के साथ कुमार, लव रंजन, अंकुर गर्ग और रेखा भारद्वाज शामिल हुए।
कुत्ते में दर्शकों को अपने पसंदीदा अभिनेताओं का कुछ ऐसा अंदाज देखने को मिलेगा, जैसा उन्होंने पहले कभी नहीं किया है। ट्रेलर में शाहिद कपूर-स्टारर कमीने के मजेदार टाइटल सॉन्ग की भी झलक मिलती है, जो एक चार्टबस्टर गाना था। दिलचस्प बात यह है कि विशाल भारद्वाज, जिन्होंने इसे कंपोज किया था, उन्होंने कुत्ते के लिए भी म्यूजिक कंपोज किया हैं.. दर्शकों को आकर्षित करने के लिए, आसमान की फिल्म में कमीने टाइटल ट्रैक को फिर से बनाया है!
एंटी हीरोज की इस दिलचस्प, रोमांचक अंधेरी दुनिया ने निश्चित रूप से नेटिज़न्स के बीच उत्साह जगाया है। लव फिल्म्स और विशाल भारद्वाज फिल्म्स के बैनर तले लव रंजन, विशाल भारद्वाज, अंकुर गर्ग और रेखा भारद्वाज द्वारा निर्मित 'कुत्ते' गुलशन कुमार और भूषण कुमार की टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत है। फिल्म का संगीत विशाल भारद्वाज देंगे और इसके बोल गुलजार ने लिखे हैं।
कुत्ते 13 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications











