Kuttey- फिल्म रिलीज से पहले ही तब्बू ने अपने किरदार को लेकर कर डाला इतना बड़ा खुलासा?

kuttey, tabu

अभिनेता अर्जुन कपूर काफी समय से अपनी फिल्म कुत्ते को लेकर चर्चा में चल रहे थे और इस वक्त उनकी फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। लेकिन इस ट्रेलर लॉन्च के दौरान अभिनेत्री तब्बू का एक बयान चर्चा में है जो कि उन्होने फिल्म और अपने किरदार को लेकर दिया है। जी हां, ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है और इसमें कई एक्टर्स नजर आने वाले हैं। इस लिस्ट में अर्जुन कपूर के अलावा तब्बू, नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेन शर्मा, कुमुद मिश्रा, राधिका मदान और शर्दुल भारद्वाज जैसे सितारे शामिल हैं।

तब्बू ने अपने किरदार का खुलासा करते हुए कहा है कि वो जिस किरदार को निभा रहीं हैं वो उनके लिए नहीं लिखा गया था। जी हां, तब्बू ने कहा कि ये किरदार एक मेल एक्टर के लिए लिखा गया था।

दरअसल अभिनेत्री इस फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रहीं हैं। तब्बू ने विशाल भारद्वाज की तारीफ करते हुए खुलासा किया कि, ''ये फिल्म काफी अलग है और मेरे लिए ये किरदार भी बिल्कुल नया है।

इसको एक मेल एक्टर के लिए लिखा गया था लेकिन बाद में मेरे इसको बदला गया। ये भूमिका निभाना भी मेरे लिए काफी चुनौती का काम था।'' तब्बू का ये बयान काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसको काफी पसंद कर रहे हैं।

इस ट्रेलर में अगर आप तब्बू के डायलॉग सुनेंगे तो आपको काफी आनंद आने वाला है। आपको पता चल जाएगा कि अभिनेत्री काफी अलग तरह का किरदार निभा रहीं हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं और 13 जनवरी 2023 को ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हो जाएगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X