सोनाक्षी सिन्हा की शादी में मौजूद थे भाई कुश सिन्हा? हो गया खुलासा, बंद हो जाएंगे लोगों के मुंह!

sonakshi sinha

सोनाक्षी सिन्हा के भाइयों को लेकर खबर आ रही थी कि दोनों इस शादी में नहीं आए थे। लेकिन इस दौरान कुश सिन्हा को लेकर एक खुलासा हुआ है। पता चला है कि वो इस शादी का हिस्सा बने थे।

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में इसको लेकर दावा किया गया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि, ''सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव सिन्हा और कुश सिन्हा के 23 जून को अपनी बहन की शादी में शामिल न होने की खबरों को कुश ने खारिज कर दिया है।

उन्होंने सोनाक्षी की अभिनेता जहीर इकबाल के साथ उनके बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में हुई शादी में अपनी उपस्थिति की पुष्टि की। कुश ने इस बात पर जोर दिया कि यह उनके परिवार के लिए "संवेदनशील" समय है।'' इसके अलावा कुश ने कहा, ''मैं शादी में ज्यादा नजर नहीं आया लेकिन इसका ये बिल्कुल मतलब नहीं था कि मैं शादी में मौजूद नहीं था।'' इसके बाद इसको लेकर बातें होना शुरु हो गई हैं।

नहीं दिखे थे भाई

फूलों की चादर में जब दुल्हन आती है तो उस चादर को भाई चारों तरफ से पकड़ते हैं। लेकिन इस दौरान सोनाक्षी के दोनों ही भाई नजर नहीं आए थे। इस चादर को एक्टर साकिब सलीम पकड़े हुए नजर आए। साकिब सोनाक्षी के लिए भाई की तरह ही हैं। इस दौरान सोनाक्षी इमोशनल होती हुई भी नजर आईं।

लव सिन्हा ने कही थी ये बात

शादी में ना आने के बात को लेकर लव सिन्हा ने कहा था, "कृपया इसे एक या दो दिन का समय दें। यदि मुझे लगेगा कि मैं कर सकता हूँ तो मैं आपके प्रश्न का उत्तर दूँगा। पूछने के लिए धन्यवाद,'' जब उनसे उनकी अनुपस्थिति के पीछे का कारण पूछा गया तो उन्होंने इस तरह का जवाब दिया था। हालांकि सच्चाई क्या है इसको लेकर किसी तरह का साफ साफ खुलासा नहीं हुआ है।

Read more about: sonakshi sinha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X