बुरे वक्त में गौहर के साथ आए कुशाल, मांगी सिक्योरिटी

कुशाल टंडन और गौहर खान के बीच वैसे तो अब ब्रेक अप हो चुका है पर गौहर के बुरे वक्त में कुशाल गौहर के पक्ष में बोलते दिखाई दिए। दरअसल गौहर जहां गौहर इस वक्त कोई रिएक्शन नहीं देना चाहती वहीं उनके एक्स बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन गौहर के बारे में बोलते नज़र आए हैं।

Gauhar Khan - Kushal Tandon

एक न्यूज़ चैनल को दी गई बाइट में कुशाल ने कहा कि ये बेहद शर्मनाक घटना है। जिसने भी इस हरकत को अंजाम दिया है उसे कानून से कड़ी से कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए। एक उदाहरण पेश होना चाहिए कि लोग ऐसा करने से पहले डरें। यह घटना बताती है कि सितारों के लिए किसी भी किस्म की सुरक्षा नहीं है। एक इंसान फिल्मसिटी के अंदर आकर किसी को मार कर कैसे भाग सकता है। क्या हमारे लिए कोई सुरक्षा के इंतज़ाम नहीं हैं।
पढ़िए:गौहर को पड़ा थप्पड़ तो खानों को भी पड़ना चाहिए- Fans Reaction

गौरतलब है कि कुशाल और गौहर बिग बॉस के घर में मिले थे और दोनों को प्यार हो गया था। हालांकि घर से बाहर निकलते ही दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं रहा। खबरें यहां तक आईं कि गौहर ने कुशाल को धर्म परिवर्तन के लिए कहा। इसके बाद ये दोनों अलग हो गए थे। ऐसे में कुशाल का गौहर के पक्ष में खुलकर बोलना बताता है कि कुछ मुद्दे आपसी मनमुटाव से ऊपर होते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X