"साली तुझे मेरी ही चीजें पसंद आती.." जैद दरबाद के सामने कुशाल टंडन ने एक्स गर्लफ्रेंड गौहर पर किया भद्द कमेंट

Kushal Tandon Zaid Darbar: अभिनेता कुशाल टंडन और जैद दरबार इन दिनों रियलिटी शो 'अलायंस' में जबरदस्त गेम खेल रहे हैं। गौहर खान की शादी के बाद कुशाल टंडन और जैद दरबार का आमना सामने पहले ही सुर्खियों में था। वहीं अब कुशाल टंडन ने जैद दरबार के सामने एक ऐसे कमेंट कर दिया है जिसे लोग गौहर खान से जोड़कर देख रहे हैं।

Kushal Tandon Zaid Darbar

जैद दरबार ने बताई पुरानी बात

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही 'अलायंस' की क्लिप में जैद दरबार और कुशाल टंडन जिम में वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान जैद, मिनी माथुर और अर्सलान गोनी को एक वाकया सुनाते हैं। जैद बताते हैं कि, उन्होंने कुशाल से एक सिगरेट मांगी थी क्योंकि उनके पास जो सिगरेट थी वो 'बेकार' थी।

कुशाल टंडन ने कर दिया भद्दा कमेंट

इस पर कुशल टंडन ने तुरंत चुटकी लेते हुए कहा, 'तुझे साली, सारी मेरी चीजें पसंद आती हैं।' कुशाल का इशारा साफ तौर पर अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड और जैद दरबार की पत्नी गौहर खान की तरफ था, जिन्हें एक्टर पहले डेट कर चुके हैं। ऐसे में वहां मौजूद अर्सलान गोनी ने इसे तुरंत समझ लिया और ऐसा रिएक्ट किया कि जैसे उन्हें ये कमेंट पसंद नहीं आया। साथ ही मिनी माथुर भी काफी हैरान दिखाई दीं।

जैद दरबार पर भड़के लोग

वहीं वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैद इस दौरान हंसते दिखाई दे रहे हैं। इसी को लेकर नेटिजंस का गुस्सा भड़क उठा है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि जैद की गौहर होती तो ऐसा भद्दा कमेंट करने का मौके पर भी मुंह बंद कर देती। इसके साथ ही कुछ लोग जैद को इममैच्योर बता रहे हैं और कह रहे हैं कि आखिर वो इसपर हंस कैसे सकते हैं।

लोग जहां कुशाल के कमेंट को 'घटिया' और 'बदतमीजी' से भरा बता रहे हैं, तो वहीं जैद को 'कमजोर पति' कह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कुशाल से ज्यादा परेशान करने वाला तो जैद का बात करने का तरीका है।' दूसरे ने कहा, 'एक पति होने के नाते, वो यह सब कैसे बर्दाश्त कर सकता है? शर्म आनी चाहिए जैद... यह कोई मजाक नहीं है।' तीसरे ने लिखा, 'भाई!!! कम से कम अपनी पत्नी की तो इज्जत करो!!!! वो गौहर खान हैं। तुम दोनों उनके नाम के आगे कहीं नहीं टिकते!!! दोस्ती का माहौल अपनी जगह ठीक है, लेकिन यह बहुत ही घटिया कमेंट था!!! जैद यह बिल्कुल सही नहीं है। वो तुम्हारे बच्चे की मां हैं। थोड़ी इज्जत करो भाई।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X