कुशाल और गौहर की प्रेम कहानी गोवा में बढ़ा रही है पींगे!
गौहर के अनुसार उनकी और कुशाल की प्रेम कहानी बिग बॉस के घर में बनी अब तक की सबसे सच्ची प्रेम कहानी है। कुशाल और गौहर के प्यार की वजह से ही बिग बॉस 7 को इतना ज्यादा पसंद किया गया और इस बार का सीजन काफी हिट रहा। बिग बॉस 7 अभी तक का सबसे ज्यादा एंटरटेनिंग सीजन रहा। एंटरटेनिंग बनाने के पीछे कुशाल और गौहर की प्रेम कहानी के अलावा अरमान और तनीषा के रोमांस ने भी काफी साथ दिया। बिग बॉस 7 में कुशाल और गौहर ने सबसे ज्यादा सुर्खियां अपने नाम की और साथ ही सलमान खान द्वारा हर एक एपिसोड में इन दोनों का नाम लिये जाने और मजाक बनाए जाने की वजह से दोनों काफी ज्यादा चर्चा में रहे।
बिग बॉस के घर के अँदर कुशाल और गौहर को कई बार बाथरुम के अंदर बंद भी देखा गया। दोनों बाथरुम में जाकर देर देर तक बातें किया करते थे और साथ ही देर रात तक एक ही कंबल में बैठे एक दूसरे के काफी करीब होकर बातें करते थे। बिग बॉस 7 को जीतने के बाद गौहर और कुशाल के प्यार को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गयी है। वो जानना चाहते हैं कि आखिर अब दोनों की शादी कब होगी।


Click it and Unblock the Notifications












