तलाक के दो साल बाद फिर प्यार में पड़ीं कुशा कपिला ? मिस्ट्री मैन संग शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

kusha Kapila

Kusha Kapila romantic photos: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर कुशा कपिला सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं। आए दिनों उनके पोस्ट सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। कभी वह अपने बेबाक बयानों की वजह से चर्चाओं में आ जाती हैं तो कभी अपनी सर्जरी की वजह से ट्रोल की जाती हैं, लेकिन फिलहाल तो कुशा कपिला ने कुछ ऐसा शेयर कर दिया है जिसे देखकर लोगों के तो होश ही उड़ गए हैं। इस तस्वीरों के सामने आने के बाद कुशा कुछ ज्यादा ही चर्चाओं में हैं और लोगों का बस कुशा से यही सवाल है कि आखिर ये मिस्ट्री मैन है कौन ?

किसी को डेट कर रही हैं कुशा कपिला

दरअसल बीते दिन कुशा कपिला ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मिस्ट्री मैन के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर दी हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कभी कुशा शख्स का हाथ पकड़े नजर आ रही हैं तो कभी कुशा शख्स को किस और हग करते दिख रही हैं। इन तस्वीरों के देखने के बाद लोग काफी कंफ्यूज हो गए, लेकिन कुशा ने तस्वीरों के कैप्शन में सारी ही कंफ्यूजन क्लीयर करने की कोशिश की।

सोशल मीडिया पर छा गईं रोमांटिक तस्वीरें

जी हां, कुशा ने कैप्शन में लिखा- यह पर्सनल लाइफ से जुड़ी तस्वीरें नहीं बल्कि यह एक ब्रांड के नए कैंपियन से जुड़ी हुई हैं। कुशा ने यह क्लीयर करने की पूरी कोशिश की कि यह तस्वीरें सिर्फ एक ब्रांड के लिए हैं ना की डेट नाइट की, लेकिन लोग तो इन तस्वीरों के देखने के बाद मानने को ही तैयार नहीं हैं कि ऐसा कुछ नहीं है। जिस तरह से कुशा और शख्स का बॉन्ड नजर आ रहा है। कुशा शख्स को देख मुस्कुराती नजर आ रही हैं और अलग-अलग पोज दे रही हैं उसे देखकर यूजर्स का मानना है कि कुछ तो दाल में काला है।

तस्वीरें देख यूजर्स के यूं आए कमेंट्स

फिलहाल तो कुशा की इन तस्वीरों पर यूजर्स के कमेंट की लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या ये सिर्फ एक ब्रांड के लिए है या कुछ और मामला है ? वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- अब समय आ चुका है यह बताने का कि आखिर आप किसे डेट कर रही हैं। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-आखिरकार नाम तो बता दो मिस्ट्री मैन का।

More from Filmibeat

Read more about: kusha kapila
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X