Kusha Kapila ने घटा लिया इतना सारा वजन, अस्पताल में होना पड़ा भर्ती! इस खतरनाक बीमारी ने...

Kusha Kapila

Kusha Kapila Weightloss Struggle: इंटरनेट सेंसेशन और एक्ट्रेस कुशा कपिला इन दिनों ना सिर्फ अपने काम बल्कि अपने जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। अब कुशा कपिला ने अपने इस वेटलॉस के बारे में कुछ खुलासे भी किए हैं।

हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर एक बेहद इमोशनल वीडियो शेयर करते हुए कुशा ने बताया कि उनकी इस ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी में कितने दर्द और चैलेंजेस छिपे थे। वीडियो में उन्होंने एक सीरियस बीमारी, बचपन के ट्रॉमा और बॉडी इमेज से जुड़ी जद्दोजहद को लेकर खुलकर बात की।

उन्होंने कहा, "मैं पिछले कुछ वक्त से अपने इतने सारे ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो देख चुकी हूं कि मुझे लगने लगा जैसे मैं खुद अपनी बॉडी में नहीं हूं। जैसे कोई और मेरी बॉडी के बारे में मुझसे ज्यादा बात कर रहा हो।"

अपनी वेटलॉस ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी के बारे में बात करते हुए कुशा ने बताया कि वजन को लेकर उनका स्ट्रगल बचपन से ही शुरू हो गया था। "जब मैं 10 साल की थी, तभी वजन बढ़ना शुरू हो गया था। लोग मुझे 'मोटू' बुलाते थे।"

13 साल की उम्र में उनकी मां ने उन्हें एक जिम में जॉइन करवा दिया था। उस समय उन्होंने लगभग 22 किलो वजन घटाया, लेकिन इसका असर उनके सेल्फ कॉन्फिडेंस पर पड़ा। उन्होंने शेयर किया- "जब मैं 15-16 की थी, तो लोग कहने लगे कि मैं सुंदर दिखने लगी हूं। लेकिन अंदर ही अंदर मैं अपनी बॉडी से बहुत परेशान थी।"

कॉमिक कंटेंट के जरिए पहचान मिलने के बाद कुछ समय के लिए उन्होंने खुद को एक्सेप्ट कर लिया था, लेकिन उनके 20 साल की उम्र होने के बाद उनका ये स्ट्रगल फिर से लौट आया। उन्होंने एक समय इतना कम खाना शुरू कर दिया था कि रोजाना सिर्फ 800-900 कैलोरी ही लेती थीं। उन्होंने कहा- 'लोगों से तारीफें तो खूब मिलती थीं, लेकिन हकीकत ये थी कि मैं खुद को भूखा रख रही थी।'

उन्होंने बताया कि इस अनहेल्दी डाइट का असर उनकी सेहत पर पड़ा। उन्हें हर शाम बुखार आने लगा और आखिरकार डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें पेट का टीबी (Abdominal TB) हो गई, जो उनकी कमजोर इम्यूनिटी का नतीजा था।

उन्होंने कहा- '25-26 की उम्र के बाद महिलाओं में टीबी का खतरा बढ़ जाता है और मेरी इम्यूनिटी इतनी ज्यादा फेल हो चुकी थी कि मुझे ये बीमारी जल्दी हो गई।' उन्होंने कहा- 'अब पहली बार मैं सिर्फ अपने लिए वजन घटा रही हूं, ना कि दुनिया की नजरों के लिए। अपना ख्याल रखना जरूरी है, क्योंकि तुम्हारे लिए कोई और नहीं आएगा।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो कुशा कपिला जल्द ही नेटफ्लिक्स की सीरीज 'मामला लीगल है' के नए सीजन में नजर आएंगी।

More from Filmibeat

Read more about: kusha kapila
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X