'6-7 लड़के मेरे पीछे...', जब कुशा कपिला से लड़कों ने की गंदी बात, लोग बोले- समय रैना ने बोला तो हंस रही और अब...

Kusha Kapila: सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और मशहूर एक्ट्रेस कुशा कपिला आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। थैंक यू फॉर कमिंग फिल्म से उन्होंने बतौर लीड एक्ट्रेस बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। लेकिन आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले समय रैना ने उनका तलाक के बाद उनके ट्रांसफार्मेशन और फैशन सेंस को लेकर बुरी तरीके से रोस्ट कर दिया था। इसके बाद वह काफी चर्चा में भी आ गई थी।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि कुशा कपिला का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरस होता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो में वह एक इंटरव्यू में बैठी हुई है जहां पर बताती हुई नजर आ रही है कि वह रात के वक्त में कहीं से आ रही थी और उनके पीछे 6 से 7 लड़के पड़ गए थे, जिन्होंने उनसे बदतमीजी की।
कुशा कपिला ने इस वीडियो में बात करते हुए कहा कि "मैं अपने ऑफिस से आ रही थी। तकरीबन 7:30 बज रहे थे। मैं चलती जा रही थी। मेरे पीछे अच्छे से साथ लड़के थे जो ऐसे चिल्ला कर बोलते हैं कि ब्रा पहनी होती तो हिलते नहीं।" इस पर एक्ट्रेस से सवाल किया गया कि आपका मकसद क्या था और आप क्या करना चाह रहे थे?
कुशा कपिल ने जवाब देते हुए कहा कि "नहीं, आपको समझना होगा कि यह इतना नॉर्मलाइज हो चुका है। वो लड़के शाम को निकलते होंगे और लड़कियों को कहते होंगे। इसीलिए यह सिर्फ एक इंसिडेंट नहीं है जो मेरे साथ में हुआ है। वरना उसकी जुबान पर इतनी जल्दी यह लाइन कैसे आती। हो सकता है कि वह यह लाइन और लड़कियों को बोल चुका हो।"
अब लगातार कुशा कपिला को उनके इस वीडियो के बाद में खूब ट्रोल किया जा रहा है और काफी सारे लोगों का तो यह भी कहना है कि जब समय रैना ने इतना कुछ बोला था तो सबके सामने तुम हंस रही थी। एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि कितना खुश होकर बता रही है।


Click it and Unblock the Notifications











