पहले तोड़ी 6 साल की शादी, अब मशहूर कॉमेडियन पर आया इस हसीना का दिल? मचा खूब बवाल

Kusha Kapila Anubhav Singh Bassi: कुशा कपिला एक जानी-मानी अभिनेत्री है और आपको बता दें कि वह अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक के लिए सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने शादी के 6 साल बाद पति जोरावर संग तलाक लिया। जिसके चलते वह काफी चर्चा में रही थी। इसकी अनाउंसमेंट के बाद एक्ट्रेस को काफी ट्रोल भी किया गया था।
तलाक के बाद कुशा कपिला का नाम बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अर्जुन कपूर से जोड़ा गया था। हालांकि बाद में एक्ट्रेस ने खुद इन अफवाहों पर विराम लगा दिया था। लेकिन अब खबर आ रही है कि एक्ट्रेस के जीवन में फिर से एक बार प्यार ने दस्तक दी है। बताया जा रहा है कि वह मशहूर कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी को डेट कर रही है।
दरअसल एक वायरल पोस्ट की माने तो सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और मशहूर एक्ट्रेस कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी के साथ रोमांटिक रिश्ते में आ गई है। दोनों को हाल ही में गोवा में छुट्टियां मनाते हुए देखा गया। अब दोनों की नजदीकियों को देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। हालांकि अभी तक इस बात की कोई भी पुष्टि नहीं हुई है।
कुशा कपिला की बात करें तो उन्होंने पहली शादी जोरावर अहलूवालिया के साथ की थी। साल 2017 में दोनों की शादी हुई और जून 2023 में दोनों ने तलाक ले लिया। इसी के अलावा अगर एक्ट्रेस के रूमर्ड बॉयफ्रेंड अनुभव सिंह बस्सी की बात करें तो वह एक मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन है। इसी के अलावा उन्हें पिछले साल श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में देखा गया था।


Click it and Unblock the Notifications











