'मैं शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी उन्होंने अपनाने से मना कर दिया', जब ये एक्ट्रेस प्रेग्नेंट होने के बा

Kunickaa Sadanand Pregnant Before Wedding: कुनिका सदानंद टीवी से लेकर बॉलीवुड में काफी बेहतरीन काम कर चुकी है और आपको बता दें कि उनकी पर्सनल लाइफ काफी चर्चा में रही है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि उनकी पहली शादी अभय कोठारी के साथ में हुई थी। तब उनकी उम्र 16 साल की थी और 17 साल की उम्र में उनका बेटा हो गया था।
कुनिका सदानंद ने अपनी 12वीं भी ससुराल में ही पूरी की थी। हालांकि एक्ट्रेस की पहली शादी ज्यादा वक्त तक टिक नहीं पाई और उन्होंने दूसरी शादी 35 साल की उम्र में विनय लाल के साथ में की थी। एक्ट्रेस की दूसरी शादी अमेरिका में हुई और दूसरी शादी से एक बेटा भी हुआ।
लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि कुनिका सदानंद अपनी दूसरी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी और इस बात का खुलासा हाल ही में उन्होंने सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में किया। एक्ट्रेस ने बताया कि पहले वह शादी नहीं करना चाहती थी और नीना गुप्ता बनना चाहती थी। लेकिन बाद में सब ने जब शादी के लिए फोर्स किया और वह अपने बच्चों को दोबारा खोना नहीं चाहती थी।
इसी के चलते बाद में कुनिका सदानंद ने तब्बू और नीना गुप्ता से सिंगल पेरेंटिंग को लेकर भी बात की। एक्ट्रेस ने इस पर बात करते हुए बताया कि "मैं अपने दूसरे बच्चे को एक बार फिर से खोना नहीं चाहती थी और मुझे डर था कि कहीं यह रिश्ता भी टूट न जाए। मैं प्रेग्नेंट हो गई थी और नीना जी ने मुझे कहा कि लड़का अच्छा है शादी कर लो।"
कुनिका सदानंद ने आगे बताया कि "शादी में भी मेरे कोई भी घर वाले मौजूद नहीं थे। यहां तक कि मेरी सास भी नहीं आई थी। विनय के ही अमेरिका दोस्त वहां पर मौजूद थे और मैं तैयार हो रही थी और रो रही थी। विनय के ही दोस्तों ने मेरा कन्यादान किया। मेरे पिता ने भी मुझे कहा कि अगर मैं शादी नहीं करूंगी तो इस बच्चे को वह नहीं अपनाएंगे।"
एक्ट्रेस ने आगे बात करते हुए बताया कि "इसी वजह से मैंने विनय को कहा कि हम पहले एक महीने साथ में रहेंगे। अगर निभ जाती है तो शादी करेंगे वरना कह देना आपको मुझसे शादी नहीं करनी है। लेकिन हमारी शादी हो गई और 4 से 5 महीने में बच्चा भी हुआ। अब वह 25 साल का हो चुका है। लेकिन बाद में जब तालमेल नहीं बैठा तो तलाक हो गया।"
कुनिका सदानंद ने बताया कि "पहली शादी के बेटे और दूसरी शादी के बेटे में 17 साल का फर्क है। हालांकि इसके बावजूद भी दोनों के बीच में काफी अच्छा रिश्ता है। यहां तक कि मैं अभय की दूसरी पत्नी के बेटे को भी अपना बेटा ही मानती हूं।" जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक वक्त था जब एक्ट्रेस का अफेयर एक्टर प्राण के बेटे के साथ में था। शादीशुदा कुमार सानू के साथ में भी उनका 6 साल तक रिलेशन रहा।


Click it and Unblock the Notifications

















