उदित नारायण की किसिंग कंट्रोवर्सी पर बोलीं कुनिका सदानंद, सिंगर का दिया साथ, बोलीं- अब महिलाएं मुझे...

Kunickaa Sadanand On Udit Narayan Kissing Controversy

Kunickaa Sadanand On Udit Narayan Kissing Controversy: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर उदित नारायण का कुछ वक्त पहले एक किसिंग वीडियो वायरल हुआ था और इसी के चलते उनका काफी ट्रोल भी किया गया था। इस वीडियो में वह अपने कॉन्सर्ट के दौरान एक लड़की को होठों पर किस करते हुए नजर आए थे। इसके बाद में काफी सारे लोगों ने नाराजगी भी जाहिर की थी।

लेकिन अब हाल ही में मशहूर बॉलीवुड की एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने उदित नारायण के इस किसिंग वीडियो को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। यहां तक कि उन्होंने रिएक्शन के दौरान यह भी कहा कि आगे आने वाली महिला गलत थी। तो सिर्फ आदमी को ही गलत क्यों ठहराया जा रहा है।

हाल ही में हिंदी रश के साथ इंटरव्यू के दौरान कुनिका सदानंद ने उदित नारायण के किसिंग विवाद पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने इस वीडियो में कहा कि उदित नारायण ने किस किया जो सही था। लेकिन उन्होंने गलत जगह पर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने यह भी दावा किया कि यह वीडियो पुराना है और सिंगर की इमेज खराब करने के लिए इस लीक किया गया था।

हालांकि बाद में कुनिका सदानंद को यह बताया गया कि यह वीडियो हाल ही का था। इस पर एक्ट्रेस ने बात करते हुए कहा कि "उदित जी ने किस किया वो तो ठीक है। लेकिन गलत जगह किया। गाल पर कर देते। लेकिन लड़की भी तो आगे आई थी और हर कोई सिर्फ आदमी को ही दोषी क्यों मानता है। लोग उन पर ही सवाल उठा रहे हैं क्योंकि वह एक लीजेंड है।"

कुनिका सदानंद आगे बात करते हुए कहती हैं कि "लड़की भी तो आगे आई थी तो आदमी को ही दोषी क्यों ठहराया जा रहा है। अगर आपकी थाली में लड्डू सजकर आ जाते हैं तो आप खाएंगे नहीं। सिर्फ इसीलिए कि वह उदित नारायण है तो आप पूछ रहे हैं कि आपने ऐसे लिप किस क्यों कर दिया।"

अभिनेत्री ने आगे बात करते हुए कहा कि "बहुत सारी महिलाएं मुझे ट्रोल करेंगी। लेकिन आप आदमी को दोष क्यों दे रहे हो आप खुद भी तो देखो ना कि आप क्या कर रहे हो। तब लोग आपकी तारीफ कर रहे हैं और शाबाशी दे रहे हैं। वो लड़की पहले आई थी किस करने के लिए तो आपको आना ही नहीं चाहिए था। उस लड़की ने भी बाद में कोई आपत्ति जाहिर नहीं की।"

More from Filmibeat

Read more about: kunickaa sadanand udit narayan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X