..................... Kunickaa Sadanand Criticizes Kangana Ranaut for Being Negative and Insecure in Bollywood - Hindi Filmibeat

Kangana Ranaut की इस सीनियर एक्ट्रेस ने खोली पोल, कहा- 'जिस थाली में खाती हैं, उसी में छेद करती हैं'

Kangana Ranaut

Kunickaa Sadanand on Kangana Ranaut: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस कुनीका सदानंद ने हाल ही में कंगना रनौत को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। कुनीका का कहना है कि कंगना हमेशा निगेटिव बातें करती हैं और बॉलीवुड इंडस्ट्री से जो मिला, उसका सम्मान नहीं करतीं।

कुनीका ने कंगना रनौत पर साधा हमला

पॉडकास्ट में बात करते हुए कुनीका ने कंगना पर निशाना साधते हुए कहा- 'कंगना के मुंह से कभी मीठी बात नहीं निकलती। हर बार बस बकवास ही सुनने को मिलती है। जिस थाली में खाती हैं, उसी में छेद करती हैं। इंडस्ट्री ने उन्हें उठाया, उन्हें स्टार बनाया, फिर भी वो हर किसी की बुराई करती हैं।'

कुनीका ने यह भी कहा कि कंगना खुद को बाहरी बताती हैं, लेकिन शाहरुख खान, इरफान खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी तो आउटसाइडर थे। उन्होंने तो कभी ऐसा रवैया नहीं अपनाया। हर काम खुद करना चाहती हैं कंगना- डायरेक्शन से लेकर प्रोडक्शन तक।

'फिल्में फ्लॉप हो रहीं लेकिन फंड कहां से मिल रहा पता नहीं'

कुनीका का कहना है कि कंगना हर काम खुद करना चाहती हैं - एक्टिंग, डायरेक्शन, प्रोडक्शन सबकुछ। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा- 'मणिकर्णिका फिल्म के लिए कंगना ने डायरेक्टर हायर किया, लेकिन बाद में उसे हटा दिया क्योंकि उन्हें इनसिक्योरिटी हो गई।' उन्होंने आगे ये भी कहा कि कंगना की ज्यादातर फिल्में फ्लॉप हो जाती हैं और उन्हें नहीं पता कि इतना फंड उनके पास कहां से आ रहा है। हालांकि, कुनीका ने यह भी माना कि कंगना एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं।

कंगना की आखिरी फिल्म

कंगना रनौत की हालिया फिल्म इमरजेंसी, जो उन्होंने खुद डायरेक्ट और प्रोड्यूस भी की थी, बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी। यह फिल्म भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जिंदगी पर आधारित थी। फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन और सतीश कौशिक भी नजर आए। यह फिल्म 17 जनवरी 2025 को रिलीज हुई थी, जिसे पहले सितंबर 2024 में रिलीज किया जाना था लेकिन सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेशन में देरी के कारण टालना पड़ा।

कंगना का कोई रिएक्शन नहीं आया

अब तक कंगना रनौत ने कुनीका सदानंद के इस बयान पर कोई जवाब नहीं दिया है। लेकिन सोशल मीडिया पर इस बयान की काफी चर्चा हो रही है।

Read more about: kangana ranaut
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X