'Kung Fu Hustle' के लीजेंड Bruce Leung का अचानक निधन! जैकी चैन ने दी श्रद्धांजलि

Kung Fu Hustle actor Bruce Leung passes away: साल 2004 में आई फिल्म 'Kung Fu Hustle' आज भी अपने दमदार एक्शन और मार्शल आर्ट्स सीन्स के लिए जानी जाती है। बता दें कि फिल्म के लीड एक्टर Bruce Leung ने इस फिल्म से जमकर वाहवाही पाई थी। यह फिल्म देश दुनिया में छा गई थी, लेकिन आपको बता दें कि इस फिल्म के एक्टर Bruce Leung का अचानक निधन हो गया है। Bruce Leung के चले जाने से ना केवल उनके फैन्स को बल्कि सितारों को भी झटका लगा है। हाल ही में नामी एक्टर जैकी चैन ने एक्टर को भावुक श्रद्धांजलि दी है।

Bruce Leung

परिवार ने सादगी से किया अंतिम संस्कार

एक्टर ब्रुस लेंउंग का निधन 14 जनवरी को हुआ था, लेकिन एक्टर का निधन किस वजह से हुआ इस बारे में अभी तक जानकारी बाहर नहीं आई है। चीनी और हांगकांग मीडिया के मुताबिक एक्टर का अंतिम संस्कार बेहद ही सादगी से किया गया है। जबकि बताया जा रहा है कि परिवार 26 जनवरी को प्रेयर मीट रखेगा। जो दक्षिण चीन के गुआंग्डोंग प्रांत के शेन्जेन के लोंगगांग में होनी तय की गई है।

लीजेंड एक्टर में से एक थे ब्रुस लेंउंग

बता दें कि ब्रुस लेंउंग एक मार्शल आर्ट स्टार थे। उनके टैलेंट की तारीफ कई सितारे कर चुके हैं। ब्रुस लेंउंग का नाम ब्रूस ली और जैकी चैन जैसे महान एक्टर्स के साथ लिया जाता है। ब्रुस लेंउंग ने 1970 और 1980 में कई एक्शन फिल्में की हैं, लेकिन उनकी बेहतरीन फिल्मों में से एक है 'कुंग फू हसल' जिस तरह से उन्होंने इस फिल्म में काम किया है उसकी आज भी लोग तारीफ करते थकते नहीं हैं।

जैकी चैन ने दी श्रद्धांजलि

आपको बता दें कि हांगकांग फिल्मों के आइकन एक्टर जैकी चैन ने जैसे ही यह दुखद खबर सुनी उन्होंने सोशल मीडिया पर ब्रुस लेंउंग को भावुक श्रद्धांजलि दी उन्होंने अब तक के बेहतरीन कुंग फू मास्टर को याद किया जिन्होंने आज तक सिनेमा और टीवी की दुनिया में बेहतरीन योगदान दिया।

More from Filmibeat

Read more about: hollywood news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X