आयुष्मान को डायरेक्ट करना चाहते हैं कुणाल

फिल्म 'विकी डोनर' के मुख्य किरदार आयुष्मन को लेकर अपनी योजना के बारे में कुणाल ने कहा, "मैं आयुष्मान के साथ काम काम करना चाहता हूं और उनके अभिनय का इस कदर कायल हो गया हूं कि एक दिन मैं जरूर उन्हें निर्देशित करूंगा।"
गौरतलब है कि फिल्मों में आने से पहले कुणाल थिएटरों में काम करते थे और वर्ष 2006 में उनके द्वारा निर्देशित फिल्म 'द प्रेसीडेंट इज कमिंग' बनी थी। एक अभिनेता के रूप में कुणाल ने फिल्म 'लाइंस ऑफ पंजाब प्रजेंट' और 'दल्ही बेली' में काम किया है।
इस बीच कुणाल के भाई अभिनेता आदित्य फिल्म 'आशिकी 2' में देखे जाएंगे। 26 अप्रैल को प्रदर्शित होने वाली इस फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी हैं। कुणाल ने कहा, "मैं 'आशिकी 2' की पूरी टीम के लिए प्रार्थना करता हूं। यह अत्यधिक मजेदार है, इसलिए मैं इसे जरूर देखूंगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications