'मौसम' के बाद कुणाल के साथ होंगे शाहिद
बॉलीवुड अभिनेता पंकज कपूर के बेटे और अभिनेता शाहिद कपूर अब अपनी होम प्रोडक्शन मौसम की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। आजकल वह अपने लिए नई फिल्म साइन करने में लगे हैं। उन्हे अपनी फिल्म में काम करने के लिए हम-तुम के निर्देशक कुणाल कोहली ने राजी कर लिया है।
अब शाहिद फिल्मकार कुणाल कोहली की अगली फिल्म में काम करेंगे। कुणाल ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट 'ट्विटर' पर लिखा है, "अगली फिल्म में मैं और शाहिद एक साथ काम कर रहे हैं। उम्मीद है कि कुछ दिनों में वह इसे लेकर हस्ताक्षर कर देंगे।"
हाल ही में प्रदर्शित दीपिका पादुकोण और इमरान खान अभिनीत फिल्म 'ब्रेक के बाद' के निर्माता कोहली हैं। इस फिल्म की कहानी नए जमाने के रिश्तों और समस्याओं को लेकर बुनी गई है।


Click it and Unblock the Notifications