रामयुग: कुणाल कोहली की धमाकेदार वापसी, रामायण पर बनाएंगे फिल्म, पढ़िए डिटेल
फिल्ममेकर कुणाल कोहली एक बार फिर से वापसी करने के लिए तैयार है और इस बार उनकी वापसी काफी धमाकेदार होने वाली है। बता दें कि कुणाल कोहली एक शानदार निर्देशक है और कई सुपरहिट फिल्में उनके नाम है। इस बार वो फिल्म रामयुग से वापसी कर रहे है जो कि रामायण पर बनाई जाएगी। बता दें कि कुनाल ने एक पोस्टर पोस्ट करते हुए लिखा है कि वो एक बार फिर से इस फिल्म से वापसी कर रहे है।
उन्होने दर्शकों से निवेदन करते हुए कहा कि उनके काफी ज्यादा उम्मीदें है और अपना प्यार इस फिल्म को जरूर दें। कुणाल कोहल की आप जब भी बात करेंगे या उनकी फिल्में उठाकर देखेंगे..

तो आपको एक से बढ़कर एक रोमांटिक फिल्में नजर आएंगी लेकिन इस बार वो दांव खेल रहे है। इस बार एक ऐतिहासित ड्रामा फिल्म वो बनाने जा रहे है जिसको लेकर नो काफी ज्यादा चर्चा में आ गए है।
बता दें कि एक इंटरव्युव मे उन्होने कहा था कि ये फिल्म काफी ज्यादा अलग और मजेदार हो सकती है। हालांकि इस फिल्म को लेकर अभी ये खुलासा नहीं हुआ है कि फिल्म में लीड रोल किन अभिनेताओं को दिया जाएगा।
बता दें कि फिल्म को कमलेश पांडे ने लिखा ने लिखा जो कि इसके पहले तेजाब, चालबाज और रंग दे बसंती जैसे फिल्मों के स्क्रीनराइटर भी रहे है।
हालांकि ये तो सभी जानते है कि रामायण की कहानी क्या है इसलिए इनके लिए ये काफी चैलेंजिंग होगा कि किस तरह से कहानी को पर्दे पर उतारा जाए कि लोग इसको एंज्वाय करें।
फिलहाल फिल्म को लेकर तैयारियां चल रही है औऱ काफी कुछ अभी बाकी है। खबर है कि ये फिल्म अगले साल तक फ्लोर पर आ जाएगी और जल्द ही इस फिल्म के लिए अभिनेताओं का चयन होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications












