सैफीना के बाद सोहा और कुणाल ने भी किया शादी से इंकार
सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी ना सहीं लेकिन मीडिया में इस तरह की खबरें आ रही थी कि सैफ की बहन सोहा और कुणाल खेमू इस साल के नवंबर तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। लेकिन अब सोहा अली खान ने अपनी शादी की अफवाहों को खारिज करते हुए यह साफ कर दिया है कि वह इस साल शादी करने के मूड में नहीं हैं।

सोहा ने कहा कि वह दिसंबर तक शादी के बंधन में बंधने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं है। कुछ समय पहले तक ऐसी खबर थी कि यह कप नवंबर तक शादी के बंधन में बंध सकता है।
सोहा के बाद खुद कुणाल ने भी कहा कि फिलहाल दोनों की ऐसी कोई योजना नहीं है। आगे उन्होंने यह भी कहा कि अगर ऐसा कुछ होता है तो वह इसे सार्वजनिक करने से पीछे नहीं हटेंगे। भले ही करीना कपूर और सैफ अली खान जल्द ही इस पवित्र रिश्ते में बंधने जा रहे है, इसका मतलब यह नहीं है कि कुणाल और सोहा भी ऐसा ही कोई कदम उठाएं।
इस बारे में सोहा का कहना है कि यह कोई दौर नहीं है, जिसमें कोई आगे और कोई पीछे छूट जाएगा। उन्होंने कहा कि सहीं समय पर सहीं फैसला ले लिया जाएगा। फिलहाल कुनाल खेमु सैफ के घरेलू प्रोडक्शन की फिल्म 'गो गोवा गौन' की शूटिंग में काफी व्यस्त है। वहीं सोहा अली खान दीपा मेहता की आने वाली फिल्म 'मिडनाइट चिल्ड्रन' की शूटिंग में जुटी हुई है। देखें सोहा और कुणाल क्यों कर रहे हैं शादी से इंकार....


Click it and Unblock the Notifications











