सोहा को पाकर काफी खुश हैं खेमू

Soha Ali Khan and Kunal Khemu
कुछ समय पहले सोहा अली खान ने कहा था कि वो अपने ब्वॉयफ्रैंड कुणाल खेमू के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने के लिेए पूरी तरह से तैयार हैं और अब कुणाल खेमू का कहना है कि वो सोहा अली खान के साथ रिलेशनशिप में आकर बेहद खुश हैं। कुणाल खेमू ने कहा कि वो बहुत लकी हैं कि सोहा अली खान जैसी लड़की उनकी जिंदगी में है। कुणाल ने बताया कि सोला अली खान कुणाल के हर एक डिसीशन की काफी रिस्पेक्ट करती हैं और कुणाल को काफी सपोर्ट करती हैं। कुणाल खेमू ने साथ ही ये भी कहा कि वो जल्द ही सोहा के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि सोहा ने कहा कि वो अभी अपने काम में व्यस्त हैं और अभी शादी का ख्याल उनके मन में नहीं है।

कुणाल खेमू ने मीडिया से बात करते हुए कहा "मैं बहुत खुश हूं कि सोहा जैसी लड़की मेरी जिंदगी में है जो कि बहुत ही सहयोग करने वाली और बहुत ही सम्मान करने वाली लड़की है। हम दोनों एक दूसरे की बहुत रिस्पेक्ट करते हैं। हम अपने काम के बारे में भी बात करते हैं लेकिन अपना डिसीशन खुद ही लेते हैं। शादी के बारे में बात करते हुए कुणाल ने कहा अभी कोई प्लान नहीं किया है। हम अभी एक साथ रह रहे हैं। हम एक दूसरे के साथ बहुत खुश हैं और अपने करियर पर ध्यान दे रहे हैं।"

कुणाल खेमू जल्द ही सैफ अली खान के साथ जोम्बीज पर बनी फिल्म गो गोवा गौन में नज़र आएंगे। फिल्म के बारे में बताते हुए कुणाल खेमू ने बताया "राज जोम्बीज पर फिल्म बनाने के अपने आइडिया को लेकर हमारे पास आए और हमने फिल्म बनानी शुरु की। फिल्म में काम करना बहुत ही रोमांचक और बेहतरीन था। फिल्म का ट्रेलर भी काफी बढ़िया है। मुझे लगता है कि मैं अभी भी नया हूी हूं। एक बच्चे की तरह मैंने ये कैरेक्टर प्ले किया है तो फिल्म मेरे कंधों पर नहीं हैी मैंने 11 फिल्मं की हैं जिनमें से तीन को काफी पसंद किया गया। पहले कोई मुझे फोलो नहीं कर रहा था तो काम करना बेहद आसान था लेकिन अब जब मैं एक मेच्योर एक्टर हूं तो ये थोड़ा अलग है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X