'क्या नंदन की आम ज़िन्दगी ये बैग बदल पाएगी?' लूटकेस का मज़ेदार ट्रेलर हुआ रिलीज!

कलाकारों के बैक-टू-बैक करैक्टर पोस्टर के साथ प्रशंसकों के बीच अपार उत्साह पैदा करने के बाद, बहुप्रतीक्षित कॉमेडी ड्रामा 'लुटकेस' का ट्रेलर आख़िरकार रिलीज हो गया है! निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया पर फ़िल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा,"Kya Nandan ki aam zindagi yeh bag badal payegi? Aakhir iss laal bag me kya hai? फ़िल्म के ट्रेलर में, मध्यम वर्गीय आदमी नंदन कुमार उर्फ कुणाल केमू को नकदी से भरा एक बैग मिलता है।

अभिनेता को नहीं पता है कि इतने सारे पैसे कहां से आये है या यह किसके है। लेकिन अब नंदन को यह तय करना है कि क्या वे संघर्षरत मध्यम वर्ग के जीवन को दूर करने के लिए यह नकदी अपने पास रखेगा या फिर उसे छोड़ देगा।

lootcase, kunal khemu, trailer, लूटकेस, कुणाल खेमू, ट्रेलर

इस वीडियो में गुंडे भी नज़र आ रहे है जो इन पैसों के पीछे पड़े हैं और ट्रेलर के अंत में दर्शकों से एक सवाल भी पूछा गया है कि क्या ये पैसे नंदन की जिंदगी बदल पाएंगे!

लुटकेस में मुख्य अभिनेता कुणाल खेमू के साथ गजराज राव, रसिका दुग्गल, रणवीर शौरी और विजय राज नज़र आएंगे। फिल्म राजेश कृष्णन द्वारा निर्देशित और फॉक्स स्टार स्टूडियो एवं सोडा फिल्म्स प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है। लुटकेस 11 अक्टूबर 2019 को रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X