कुणाल खेमू ने अपकमिंग फिल्म 'लूटकेस' के को-स्टार्स के बारे में कही ये बात

By Filmibeat Desk

फिल्म 'लूटकेस' को लोकप्रिय स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया जाएगा और इसमें महान कलाकारों की एक प्रतिभाशाली टोली है जिसमें कुणाल केमू के साथ गजराज राव, रसिका दुग्गल, रणवीर शौरी, और विजय राज शामिल हैं। अपने होनहार काम के कारण इन सभी कलाकारों को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। ऐसे में, 31 जुलाई को अपनी फ़िल्म की रिलीज़ से पहले, कुणाल केमू ने साझा करते हुए बताया कि कॉमेडी को कैसे अंजाम दिया जाता है।

एक हालिया इंटरव्यू में, कुणाल केमू ने व्यक्त किया, "कॉमेडी में आप किस के साथ काम कर रहे है यह बेहद मायने रखता है", शानदार सह-कलाकारों के शानदार अभिनय की ओर इशारा करते हुए कहा। लूटकेस में इन अभूतपूर्व कलाकारों को पेश किया जाएगा, जिन्होंने अपनी दमदार अदाकारी के साथ सिनेमा में प्रतिभा की एक लहर पैदा कर दी है। कुणाल खेमू आगामी फिल्म में नायक की भूमिका निभा रहे हैं और दर्शक इससे पहले गोलमाल अगेन और गोलमाल 3 जैसी ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फिल्मों ने उनका हुनर देख चुके है।

kunal khemu

विजय राज ने भी कई फिल्मों में दर्शकों के सामने कुछ उल्लेखनीय परफॉर्मेंस पेश की है। वही, गजराज राव ने दर्शकों को अपनी सबसे हालिया- बधाई हो में शानदार अभिनय के साथ स्तबद कर दिया था, जिसके लिए उन्हें काफ़ी सरहाया भी गया है। रसिका दुग्गल को कई बॉलीवुड फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए भी जाना जाता है और रणवीर शौरी भी कई यादगार भूमिकाओं के लिए प्रशंसा बटोर चुके है। सभी का अपना एक अगल काम का तरीका है और ये ही वजह है कि सभी को लुटकेस अवश्य देखनी चाहिये!

"लुटकेस" राजेश कृष्णन द्वारा निर्देशित और फॉक्स स्टार स्टूडियो और सोडा फिल्म्स प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है। क्या होता है जब एक आदमी को गलती से पैसों से भरा बैग मिल जाता है? यह तो आपको फिल्म 'लुटकेस' में ही पता चलेगा जो इस 31 जुलाई को रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X