कुणाल खेमू की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'लूटकेस' का मजेदार ट्रेलर रिलीज - VIDEO
क्या कभी पैसों से भरा बैग हाथ लगा है? अगर नहीं, तो आगामी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म लूटकेस में देखिए क्या होता है जब पैसों से भरा बैग एक आदमी के हाथ लग जाता है! फ़िल्म "लुटकेस" को 31 जुलाई 2020 में रिलीज़ जाएगा और यह एक मज़ेदार रोलरकोस्टर सवारी होगी जिसे देखकर दर्शक निश्चित रूप से हँसी से लोटपोट हो जाएंगे।
दर्शकों को लुटेकेस की दुनिया की एक झलक पाने के लिए ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार था और आज आखिरकार, फॉक्स स्टार इंडिया ने अपने सोशल मीडिया पर ट्रेलर का लिंक साझा कर दिया है! वे लिखते है: ये लूटकेस, किस दीवाने की किस्मत बदेलाग। जानने के लिए देखिए लूटकेस ट्रेलर।

कुणाल केमू ने ट्रेलर रिलीज के साथ एक मज़ेदार वीडियो भी साझा किया है, जिसमें दर्शकों से फिल्म के बारे में एक संशोधन करने और अगर अभी तक उन्होंने ट्रेलर नहीं देखा है तो इसे देखने के लिए कहा है। अभिनेता लिखते है," सब कह रहे हैं जिस बैग में कुछ काला है, आप खुद देख लीजिए। लूटकेस ट्रेलर रिलीज। मूवी रिलीज होगी 31 जुलाई को।
फिल्म को लोकप्रिय स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर एक प्रत्यक्ष ओटीटी रिलीज़ के रूप में जारी किया जाएगा।कुणाल केमू, रसिका दुगल, रणवीर शौरी, विजय राज और गजराज राव द्वारा अभिनीत, फिल्म राजेश कृष्णन द्वारा निर्देशित और फॉक्स स्टार स्टूडियो एवं सोडा फिल्म्स प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है व राजेश कृष्णन और कपिल सावंत द्वारा लिखित है।


Click it and Unblock the Notifications











